Close Menu
    What's Hot

    मैनपुर स्वास्थ्य सेवा में बड़ा विस्तार: बीएमओ गजेंद्र ध्रुव ने नई 108 एंबुलेंस का किया भव्य शुभारंभ

    02/04/2026

    गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 लाख के 8 नग कीमती हीरा के साथ ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

    02/04/2026

    उप-चुनाव 2026: सत्ता का संग्राम — राजनीतिक पार्टियों ने फूंका बिगुल, दिग्गजों की साख दांव पर

    02/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Thursday, April 2
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»अन्य»मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पर्यटन को प्रमोट करने विशेष पहल
    अन्य

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पर्यटन को प्रमोट करने विशेष पहल

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel05/12/2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 04 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देनेे के लगातार प्रयास किए जा रहे है। छत्तीसगढ़ की नैसर्गिक सुन्दरता और यहां के पर्यटन स्थलों को देखने के लिए देश-दुनिया के लोग छत्तीसगढ़ आये, इसे लेकर देश के विभिन्न हिस्सों विशेषकर महानगरों में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी एवं कार्यशालाएं भी आयोजित की जा रही है। इन सभी प्रयासों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर लाना है।

    मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है और इसके लिए नई औद्योगिक पॉलिसी में कई रियायतों का प्रावधान भी किया गया है। होम-स्टे पॉलिसी बनायी गई है ताकि छत्तीसगढ़ बस्तर और सरगुजा अंचल में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। छत्तीसगढ़ सरकार ने इन्हीं प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए राज्य के युवाओं विशेषकर बस्तर अंचल के युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण की अभिनव पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप 45 युवाओं की टीम को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सहयोग से भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान (आईआईटीटीएम) ग्वालियर में टूरिस्ट गाइड के प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था। युवाओं का यह दल वहां से एक माह का विशेष प्रशिक्षण हासिल कर छत्तीसगढ़ लौटा आया है। इन युवाओं को छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों में गाइड के तौर पर तैनात किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने टूरिस्ट गाइड का सफल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य की प्राकृतिक सुन्दरता, यहां की हरी-भरी वादियां और मनोरम पर्यटन स्थल छत्तीसगढ़ को पर्यटन हब का स्वरूप देने में सक्षम हैं। पर्यटन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में असीम संभावनाएं विद्यमान है, इससे रोजगार और व्यवसाय के नये द्वार खुलेंगे। उन्होंने प्रशिक्षित युवाओं से अपील की कि वे छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और सुविधाओं के बारे में पर्यटकों को विशेष रूप से बताएं, ताकि पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो। इससे राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा।

    यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा 7 वर्षों के अंतराल के बाद टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण का यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अधिकांश युवा बस्तर संभाग के रहने वाले हैं। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को पर्यटक मार्गदर्शन, संप्रेषण कौशल, सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन प्रबंधन तथा फील्ड का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकें। प्रशिक्षित युवा छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का बेहतर प्रचार-प्रसार कर प्रदेश के पर्यटन उद्योग को ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम रोल अदा करेंगे।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    मैनपुर स्वास्थ्य सेवा में बड़ा विस्तार: बीएमओ गजेंद्र ध्रुव ने नई 108 एंबुलेंस का किया भव्य शुभारंभ

    02/04/2026

    महतारी वंदन योजना: हितग्राहियों के लिए अलर्ट! 3 अप्रैल से e-KYC अनिवार्य, जान लें नियम वरना अटक सकता है पैसा

    02/04/2026

    सिकासार जलाशय का पानी दूसरे जिले रवाना! गरियाबंद के लोग प्यासे, जनप्रतिनिधियों के फैसले पर उठे गंभीर सवाल

    01/04/2026
    Don't Miss

    मैनपुर स्वास्थ्य सेवा में बड़ा विस्तार: बीएमओ गजेंद्र ध्रुव ने नई 108 एंबुलेंस का किया भव्य शुभारंभ

    Radheshyam Patel02/04/2026

    मैनपुर (गरियाबंद): मैनपुर विकासखंड के वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए…

    गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 लाख के 8 नग कीमती हीरा के साथ ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

    02/04/2026

    उप-चुनाव 2026: सत्ता का संग्राम — राजनीतिक पार्टियों ने फूंका बिगुल, दिग्गजों की साख दांव पर

    02/04/2026

    महतारी वंदन योजना: हितग्राहियों के लिए अलर्ट! 3 अप्रैल से e-KYC अनिवार्य, जान लें नियम वरना अटक सकता है पैसा

    02/04/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    मैनपुर स्वास्थ्य सेवा में बड़ा विस्तार: बीएमओ गजेंद्र ध्रुव ने नई 108 एंबुलेंस का किया भव्य शुभारंभ

    02/04/2026

    गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 लाख के 8 नग कीमती हीरा के साथ ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

    02/04/2026

    उप-चुनाव 2026: सत्ता का संग्राम — राजनीतिक पार्टियों ने फूंका बिगुल, दिग्गजों की साख दांव पर

    02/04/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.