Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ के विस्थापितों की होगी ‘घर वापसी’: बस्तर से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश गए 31 हजार लोगों के पुनर्वास के लिए बनेगी बड़ी योजना

    02/04/2026

    मैनपुर स्वास्थ्य सेवा में बड़ा विस्तार: बीएमओ गजेंद्र ध्रुव ने नई 108 एंबुलेंस का किया भव्य शुभारंभ

    02/04/2026

    गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 लाख के 8 नग कीमती हीरा के साथ ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

    02/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Thursday, April 2
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»अन्य»छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित.
    अन्य

    छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित.

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel03/12/2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रायपुर 3 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने मंत्रालय में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले उपस्थित थीं।

    ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल पोर्टल के माध्यम से अब शासन के सभी विभाग तथा जिला कलेक्टरों द्वारा जारी आदेश, अधिसूचनाएँ, अध्यादेश एवं अन्य प्रकाशन सामग्री सीधे ऑनलाईन पाण्डुलिपि रूप में संचालक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग को भेजी जाएगी, जहाँ से शासकीय मुद्रणालय इसे ई-गजट के रूप में ऑनलाइन प्रकाशित करेगा।

    राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विकसित इस नई प्रणाली के तहत राजपत्र प्रकाशन की संपूर्ण प्रक्रिया अब डिजिटल माध्यम से संचालित होगी। पूर्व में विभागों एवं जिला कार्यालयों से मुद्रणालय तक पाण्डुलिपि भेजने की प्रक्रिया समयसाध्य और भौतिक संसाधनों पर आधारित थी, जिसे अब पूर्णतः ऑनलाइन कर दिया गया है। नए ई-गजट पोर्टल के माध्यम से विभाग अपने आदेश एवं अधिसूचनाएँ सीधे अपलोड करेंगे तथा प्रकाशित राजपत्र भी सभी के लिए ऑनलाइन सुलभ रहेगा।

    ई-गजट प्रणाली लागू होने से अधिसूचना प्रकाशन संबंधी कार्यों में उल्लेखनीय तेजी आएगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से न केवल प्रक्रियाएँ सरल होंगी, बल्कि कार्य पूर्णतः पेपर-लेस होने से शासन की ई-गवर्नेंस नीतियों को भी मजबूत आधार मिलेगा। राजपत्रों का ऑनलाइन प्रकाशन पारदर्शिता, सुलभता और रिकॉर्ड प्रबंधन को भी अधिक प्रभावी बनाएगा।

    छत्तीसगढ़ शासन की यह पहल राज्य में डिजिटल शासन, त्वरित निर्णय प्रक्रिया और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ई-गजट पोर्टल के शुभारंभ से अब राजपत्र प्रकाशन अधिक सुगम, समयबद्ध और आधुनिक स्वरूप में उपलब्ध हो सकेगा।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के विस्थापितों की होगी ‘घर वापसी’: बस्तर से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश गए 31 हजार लोगों के पुनर्वास के लिए बनेगी बड़ी योजना

    02/04/2026

    मैनपुर स्वास्थ्य सेवा में बड़ा विस्तार: बीएमओ गजेंद्र ध्रुव ने नई 108 एंबुलेंस का किया भव्य शुभारंभ

    02/04/2026

    महतारी वंदन योजना: हितग्राहियों के लिए अलर्ट! 3 अप्रैल से e-KYC अनिवार्य, जान लें नियम वरना अटक सकता है पैसा

    02/04/2026
    Don't Miss

    छत्तीसगढ़ के विस्थापितों की होगी ‘घर वापसी’: बस्तर से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश गए 31 हजार लोगों के पुनर्वास के लिए बनेगी बड़ी योजना

    Radheshyam Patel02/04/2026

    रायपुर | 02 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर संभाग के उन हजारों परिवारों के…

    मैनपुर स्वास्थ्य सेवा में बड़ा विस्तार: बीएमओ गजेंद्र ध्रुव ने नई 108 एंबुलेंस का किया भव्य शुभारंभ

    02/04/2026

    गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 लाख के 8 नग कीमती हीरा के साथ ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

    02/04/2026

    उप-चुनाव 2026: सत्ता का संग्राम — राजनीतिक पार्टियों ने फूंका बिगुल, दिग्गजों की साख दांव पर

    02/04/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    छत्तीसगढ़ के विस्थापितों की होगी ‘घर वापसी’: बस्तर से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश गए 31 हजार लोगों के पुनर्वास के लिए बनेगी बड़ी योजना

    02/04/2026

    मैनपुर स्वास्थ्य सेवा में बड़ा विस्तार: बीएमओ गजेंद्र ध्रुव ने नई 108 एंबुलेंस का किया भव्य शुभारंभ

    02/04/2026

    गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 लाख के 8 नग कीमती हीरा के साथ ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

    02/04/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.