संगठन विस्तार • राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने जारी की पहली सूची, गरियाबंद की कमान मंजू ध्रुव को
राधे पटेल /गरियाबंदगरियाबंद। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस के संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। प्रदेश की कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा को जारी अलग-अलग कार्यालय आदेशों के माध्यम से 17 जिला अध्यक्षों की पहली सूची के साथ ही 7 प्रदेश उपाध्यक्ष और 6 महासचिव नियुक्त किए गए हैं। इस सूची में गरियाबंद जिले की कमान मंजू ध्रुव को सौंपी गई है।
17 जिलों में इनकी हुई ताजपोशी (21 नवंबर को जारी आदेश)
सरगुजा: अनिमा केरकेट्टा
सूरजपुर (शहर): लिली राजवाड़े
सूरजपुर (ग्रामीण): बबीता गुप्ता
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: आरती महोबिया
गरियाबंद: मंजू ध्रुव
रायपुर (शहर): प्रगति बाजपेयी
रायपुर (ग्रामीण): बरखा साहू
बलौदाबाजार-भाटापारा: ललिता यदु
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (शहर): रूमा चटर्जी
बिलासपुर (शहर): प्रीति पाटनवार
बिलासपुर (ग्रामीण): सीमा पांडेय
कबीरधाम (कवर्धा): अन्नपूर्णा चंद्राकर
रायगढ़: संगीता गुप्ता
दुर्ग (शहर): प्रेमलता साहू
दुर्ग (ग्रामीण): योगिता चंद्राकर
रिसाली (भिलाई नगर): शशि सिन्हा
मुंगेली: उर्मिला यादव
प्रदेश कार्यकारिणी में इन्हें मिली जगह (23 नवंबर को जारी आदेश)
उपाध्यक्ष (7): उषा सिंह, चंदा सिंह, हजरून खान, अनुपा मिश्रा, शिल्पी तिवारी, हेमा साहू और भुनेश्वरी दास।
महासचिव (6): हेमलता सिन्हा, अर्चना सिंह ठाकुर, एंजेल चौकसे, पूनम यादव, श्रद्धा सोनी और किरण वर्मा।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कार्यालय से जारी इन दोनों आदेशों की प्रतिलिपि कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय, एआईसीसी संगठन महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी कार्यालय को भी भेजी गई है।


