गरियाबंद जिले के मैनपुर वन मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर तौरेंगा परिक्षेत्र के जंगल में मंगलवार को भीषण आग लग गई है। आग तेजी से जंगल के अंदर फैलती जा रही है, लेकिन वन विभाग के कर्मचारी अपने-अपने मुख्यालय में बैठे हुए हैं। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो रात भर में पूरा जंगल खाक हो जाएगा।

आग की लपटें लगातार बढ़ रही हैं और जंगल के कई हिस्सों तक पहुंच चुकी हैं। सूखे पत्ते और तेज गर्म हवाओं के कारण आग और तेजी से फैल रही है। तौरेंगा के अधिकारी घोर निद्रा में हैं और मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी ,कर्मचारी मौज़ूद नहीं ।
जंगल में आग लगने से वन्यजीवों पर भी खतरा मंडरा रहा है। आग की वजह से आसपास के ग्रामीण इलाकों में धुआं फैलने लगा है।


