मैनपुर पुलिस द्वारा 18 किलो ग्राम अवैध गांजा 05 लाख 50 हजार रूपये के साथ 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मैनपुर । पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, रायपुर अमरेश मिश्रा के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में रेंज स्तर पर ऑपरेशन निश्चय चलाया जा रहा है। जिसके परिपालन में समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध गांजा, हीरा के साथ वन्य जीवों के तस्करी पर रोकथाम एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसमें थाना प्रभारी मैनपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि 03 व्यक्ति एक मोटर सायकल क्रमांक एम पी 37 LY 1033 और बाइक क्रमांक एम पी 37 ZB 4152 में अवैध रूप से गांजा मादक पदार्थ रख कर देवभोग मार्ग से रायपुर की ओर आ रहा है। सूचना दस्तदीक पर थाना प्रभारी मैनपुर के द्वारा पुलिस स्टाफ भेज कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिये । वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन एम पी 37 LY 1033 और बाइक क्रमांक एम पी 37 ZB 4152 में को आते देख कर मोटर सायकल को पुलिस स्टाफ द्वारा रोक कर मोटर सायकल चालक एवं मोटर सायकल में पीछे बैठे व्यक्तियों का नाम पता पुछने पर मोटर सायकल चालक के द्वारा अपना नाम अंकुर ठाकुर उम्र 22 वर्ष दूसरा सर्जन कुमार उम्र 45 वर्ष तीसरा दिलीप बरोड़ उम्र 45 वर्ष सभी का निवास गीलाखेड़ी कुराबड़ थाना राजगढ़ और लहसुनिया थाना इंदौर मध्य प्रदेश का रहने वाला बताये। तीनो के कब्जे से प्राप्त 18 किलो ग्राम अवैध गांजा मादक पदार्थ कीमती 05 लाख 50 हजार रूपये, घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकल कीमती तीन लाख कुल जप्त राशि 8 लाख पचास हजार को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त तीनों आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 (ख)एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।