गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में प्रशासनिक कार्य सुविधा के दृष्टिकोण से राजस्व अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव किया गया है। कार्यालय कलेक्टर, जिला गरियाबंद द्वारा 2 नवंबर 2026 को जारी आदेश (क्रमांक/233) के अनुसार, जिले के 9 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का तबादला कर उन्हें नवीन कार्यस्थल पर पदस्थ किया गया है।
जारी किए गए आदेश के तहत निम्नलिखित अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है:
श्री सुशील कुमार भोई: तहसीलदार देवभोग से स्थानांतरित कर तहसीलदार अमलीपदर का प्रभार सौंपा गया है।
श्री अजय कुमार चंद्रवंशी: तहसीलदार अमलीपदर से तहसीलदार देवभोग बनाए गए हैं।
श्रीमती डिम्पल ध्रुव: तहसीलदार राजिम से तहसीलदार फिंगेश्वर भेजी गई हैं।
श्री मयंक अग्रवाल: तहसीलदार गरियाबंद से तहसीलदार मैनपुर बनाए गए हैं।
श्री रमेश मेहता: तहसीलदार छुरा से तहसीलदार राजिम स्थानांतरित किए गए हैं।
श्री गेंदलाल साहू: तहसीलदार मैनपुर से तहसीलदार गरियाबंद का प्रभार दिया गया है।
श्री योगेन्द्र देवांगन: नायब तहसीलदार गरियाबंद से नायब तहसीलदार राजिम भेजे गए हैं।
श्री तारेन्द्र ठाकुर: नायब तहसीलदार राजिम से नायब तहसीलदार गरियाबंद बनाए गए हैं।
सुश्री अवंतिका गुप्ता: नायब तहसीलदार फिंगेश्वर से प्रभारी तहसीलदार छुरा की जिम्मेदारी दी गई है।
आदेश में विशेष रूप से यह उल्लेखित किया गया है कि श्री सुशील कुमार भोई (अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद) का वेतन-भत्ते इत्यादि का आहरण उनके मूल पदस्थापना कार्यालय, भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद से ही किया जाएगा।
गरियाबंद कलेक्टर द्वारा हस्ताक्षरित यह स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।


