Author: Radheshyam Patel
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे रात की ठंड में इजाफा होने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद आने वाले दिनों में किसी विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं. बीते 24 घंटों में प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट के बाद अगले 7 दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं…
राजनांदगांव।महर्षि वाग्भट्ट गौ संवर्धन एवं अनुसंधान संस्थान, जिला राजनांदगांव द्वारा 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक महामाया चौक, बसंतपुर स्थित पंचगव्य विद्यापीठम् विस्तार केंद्र में गौ आधारित प्राकृतिक कृषि विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान किसानों और प्रशिक्षणार्थियों को गौ आधारित प्राकृतिक कृषि के लाभों से अवगत कराया गया। साथ ही रासायनिक खेती से मृदा, जल, पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षक तनिष साहू ने गौ आधारित प्राकृतिक कृषि की मूल अवधारणा को सरल शब्दों में समझाते हुए गाय से प्राप्त पंचगव्य,…
Rashifal 6 February 2026: 6 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी. करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे लाभ मिलेगा और किसे संभलकर चलना होगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल. मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी. नौकरी में भी आपकी उत्पादकता बढ़ेगी. आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं. आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा. भाग्यशाली अंक: 9 शुभ रंग: लाल उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंदिर में लाल फल…
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन से जुड़ी सेवाएं अधिक सहज और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के तीन जिलों में चार नए उप पंजीयक कार्यालय (Sub-Registrar Offices) खोलने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है. इस निर्णय से अब लोगों को रजिस्ट्री के लिए जिला मुख्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. इन चार स्थानों पर खुलेंगे नए कार्यालय रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-1908 के तहत स्वीकृत किए गए नए कार्यालय निम्नलिखित क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे: भखारा: जिला धमतरी लवन: तहसील मुख्यालय,…
नई दिल्ली : सूर्य के अंदर अभी बड़ी हलचल मची है, जिसने वैज्ञानिकों को चिंतित कर दिया है। सौर तूफान की वजह से लगातार सोलर फ्लेयर्स रिलीज हो रहे हैं, जो धरती तक पहुंच रहे हैं। एक फरवरी से सूर्य लगातार पावरफुल सोलर फ्लेयर्स छोड़ रहा है, जिसे लेकर इसरो से लेकर नासा ने चेतावनी जारी की है और कहा है कि भारत सहित दुनिया भर में रेडियो ब्लैकआउट या पावरग्रिड फेल होने की संभावना है। सोलर फ्लेयर्स सूर्य के अंदर होने वाले विस्फोटों की वजह से होते हैं। ये सोलर फ्लेयर्स चुंबकीय गुणों से भरे होते हैं। इन्हें सौर तूफान…
बीजापुर : जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “नियद नेल्लानार” और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर एक डीवीसीएम सहित कुल 12 सशस्त्र माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में 08 महिला माओवादी और 04 पुरुष माओवादी शामिल हैं। इन सभी माओवादियों पर कुल 54 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण के दौरान माओवादियों ने अपने साथ एक AK-47 और दो SLR राइफल भी पुलिस को सौंपे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले सभी 12 माओवादी फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट, आगजनी सहित कई गंभीर…
रायपुर : शिक्षा विभाग ने अपने ही जारी आदेश को पलटते हुए परीक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा संशोधन किया है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ की ओर से जारी ताजा आदेश के अनुसार अब निजी स्कूल पूर्व की भांति लोकल कक्षाओं की परीक्षाएं स्वयं आयोजित कर सकेंगे। इससे पहले जारी आदेश में जिला शिक्षा अधिकारियों को सभी स्कूलों की परीक्षाएं आयोजित कराने के निर्देश दिए गए थे, जिससे निजी स्कूलों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। अब संशोधित आदेश के बाद यह स्पष्ट कर दिया गया है कि निजी स्कूलों की लोकल कक्षा के परीक्षाओं का संचालन स्कूल प्रबंधन ही करेगा। वहीं,…
जगदलपुर : सात फरवरी को बस्तर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर एक ओर जहां शासन-प्रशासन लगातार काम कर रहा है, वहीं इस दौरान शहर में जितनी भी वाहनें बाहर से आ रही हैं, उनकी लगातार चेकिंग की जा रही है।बता दें कि बस्तर पंडुम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ऐतिहासिक बस्तर प्रवास और कार्यक्रम के शुभारंभ को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। इस हाई-प्रोफाइल दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सहूलियत के कड़े इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम को भव्य और निर्बाध बनाने के उद्देश्य से जगदलपुर पुलिस और प्रशासन ने लालबाग स्थित आयोजन स्थल के…
Border 2 OTT Release: अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस वॉर ड्रामा को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं और ये 300 करोड़ के बेहद नजदीक पहुंच गई है। हालांकि, पिछले दो दिनों में फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई है, लेकिन वीकेंड पर इसकी कमाई के बढ़ने की उम्मीद अभी भी बनी हुई है। 12वें दिन तक बॉर्डर 2 की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई 286 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। एक…
Korean Lover Game: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आई एक दर्दनाक खबर ने पूरे समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है. भारत सिटी सोसायटी में रहने वाली तीन नाबालिग सगी बहनों की रहस्यमय हालात में मौत हो गई. यह घटना न सिर्फ पुलिस के लिए चुनौती बन गई है बल्कि हर उस अभिभावक के लिए भी चेतावनी है जिनके बच्चे मोबाइल और ऑनलाइन गेम्स में जरूरत से ज्यादा डूबे रहते हैं. आधी रात का सन्नाटा और दर्दनाक फैसला यह मामला टीला मोड़ थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, चेतन कुमार अपने परिवार के साथ सोसायटी में रहते हैं.…
About Us

Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
Mobile: +91 79874 78036
Address:
Tehsil & Police Station – Mainpur,
District – Gariaband, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.