अशवंत तुषार साहू ने महासमुंद रेलवे स्टेशन पर किया कंबल वितरण, ठंड में जरूरतमंदों की मदद के लिए आम लोगों से की अपील
महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास के जन्मदिन के अवसर पर महासमुंद में सेवा और संवेदना की पहल की गई। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के संस्थापक अशवंत तुषार साहू ने महासमुंद रेलवे स्टेशन पर गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को 20 कंबल वितरित किए।
ठंड से परेशान जरूरतमंदों को कंबल मिलने से उनके चेहरों पर राहत और खुशी देखने को मिली। इस पहल के जरिए जन्मदिन को उत्सव के बजाय सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर अशवंत तुषार साहू ने कहा कि गौरीशंकर श्रीवास का जन्मदिन उनके लिए खुशी के साथ सेवा की प्रेरणा का अवसर है। जरूरतमंदों की सहायता करना और उनके जीवन में थोड़ी राहत लाना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर कई लोग ठंड से बचाव के पर्याप्त साधन नहीं जुटा पाते। ऐसे लोगों की मदद करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
जरूरतमंदों की मदद के लिए जारी किया संपर्क नंबर
अशवंत तुषार साहू ने आम नागरिकों और समाजसेवियों से अपील की कि उनके आसपास कोई गरीब, बुजुर्ग, असहाय या जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से परेशान हो और उसे कंबल अथवा गर्म कपड़ों की आवश्यकता हो, तो इसकी जानकारी दें। उन्होंने जरूरतमंदों तक यथासंभव सहायता पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
सहायता एवं सूचना के लिए संपर्क नंबर: 8889988326
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुद को अकेला और असहाय महसूस न करे। जन्मदिन पर की गई यह पहल समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना का संदेश देती है।


