गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल सोमवार 3 अगस्त को एक दिवसीय प्रवास पर गरियाबंद पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:30 बजे गरियाबंद पहुंचकर विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री दोपहर 1:00 बजे से 1:45 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वे जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों, योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
बैठक के बाद मंत्री श्री बघेल बाबा भूतेश्वरनाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके पश्चात वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
प्रभारी मंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, जनहित से जुड़े कार्यों और विकास परियोजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

