छुरा। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली विश्वविख्यात पंडवानी गायिका एवं पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को सोमवार को गरियाबंद जिले के छुरा नगर में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वर्ण जयंती चौक में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोक सांस्कृतिक संस्था अर्पण छुरा के तत्वावधान में कलाकारों, जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। डॉ. तीजन बाई का 5 जुलाई को निधन हुआ था, जिसके बाद पूरे प्रदेश में शोक और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।






