भारत में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया नाम तेजी से वायरल हो रहा है — “Cockroach Janta Party” यानी CJP। यह कोई पारंपरिक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि युवाओं की नाराजगी, बेरोजगारी और सिस्टम के खिलाफ व्यंग्यात्मक आंदोलन बन चुका है। कुछ ही दिनों में इसने Instagram और X (Twitter) पर लाखों फॉलोअर्स जुटाकर देशभर में चर्चा छेड़ दी है।
कैसे हुई शुरुआत?
कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत अभिजीत दीपके नाम के युवक ने की। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान Chief Justice Surya Kant की एक टिप्पणी के बाद यह आंदोलन शुरू हुआ। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि बेरोजगार युवाओं को “कॉकरोच” कहे जाने के विरोध में यह पार्टी बनाई गई। बाद में CJI ने सफाई भी दी कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।
युवाओं में क्यों हो रही लोकप्रिय?
CJP खुद को “Voice of the Lazy & Unemployed” यानी “बेरोजगार और उपेक्षित युवाओं की आवाज” बताती है। पार्टी का अंदाज पूरी तरह मीम, व्यंग्य और डिजिटल कैंपेन पर आधारित है। यही वजह है कि Gen Z और सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से इससे जुड़ रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी ने कुछ ही दिनों में लाखों सदस्य और करोड़ों सोशल मीडिया फॉलोअर्स हासिल कर लिए। कई युवा इसे मौजूदा राजनीति के खिलाफ डिजिटल विरोध के रूप में देख रहे हैं।
क्या है पार्टी का एजेंडा?
कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने 5 प्रमुख मुद्दे भी जारी किए हैं। इनमें युवाओं के रोजगार, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी, मीडिया की जवाबदेही और लोकतांत्रिक सुधार जैसे मुद्दे शामिल हैं।
पार्टी का कहना है कि वह उन युवाओं की आवाज बनना चाहती है जिन्हें “आलसी”, “Chronically Online” या “निकम्मा” कहकर नजरअंदाज किया जाता है।
सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड लोकप्रियता
CJP ने बहुत कम समय में Instagram पर करोड़ों फॉलोअर्स हासिल कर लिए। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इसने कुछ बड़े राजनीतिक दलों के सोशल मीडिया फॉलोअर्स को भी पीछे छोड़ दिया।
हालांकि, इसके X अकाउंट को भारत में कुछ समय के लिए रोक दिए जाने की खबरें भी सामने आईं, जिसके बाद यह मुद्दा और ज्यादा ट्रेंड करने लगा।


