राधे पटेल/ गरियाबंद मैनपुर (गरियाबंद)। भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तुलसी राठौर का 50वां जन्मदिन मैनपुर स्थित विश्राम गृह मैनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिससे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इस दौरान उपस्थित पुरुष एवं महिला कार्यकर्ताओं ने तुलसी राठौर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके संगठन के प्रति समर्पण और समाज सेवा के कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि तुलसी राठौर लंबे समय से पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
जन्मदिन समारोह में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई और सामूहिक रूप से फोटो खिंचवाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।


