राधे पटेल / गरियाबंद
गरियाबंद। जिला पंचायत सभाकक्ष में गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा मूलभूत सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र, आवास, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और राशन वितरण को प्राथमिकता से सुधारने के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना तथा मनरेगा के कार्यों की भी समीक्षा की गई। सदस्यों ने देवभोग और छुरा क्षेत्र में लो-वोल्टेज, जलापूर्ति बाधित होने और राशन वितरण में ई-केवाईसी से जुड़ी समस्याओं को उठाया।


