Close Menu
    What's Hot

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Thursday, April 2
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»गरियाबंद»गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 लाख के 8 नग कीमती हीरा के साथ ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार
    गरियाबंद

    गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 लाख के 8 नग कीमती हीरा के साथ ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

    एक सप्ताह के भीतर हीरा तस्करी पर दूसरी बड़ी चोट; स्पेशल टीम और थाना शोभा की संयुक्त रेड।
    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel02/04/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गरियाबंद: जिले में अवैध हीरा तस्करी के खिलाफ गरियाबंद पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में स्पेशल टीम और थाना शोभा की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरराज्यीय तस्कर को धर दबोचा गया है। गौरतलब है कि पुलिस द्वारा एक सप्ताह के भीतर हीरा तस्करी पर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

    मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

    दिनांक 01.04.2026 को पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से बेशकीमती हीरों के परिवहन और बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश में है। सूचना मिलते ही गरियाबंद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर स्पेशल टीम और थाना प्रभारी शोभा की एक संयुक्त टीम गठित कर तत्काल मौके के लिए रवाना की गई।

    घटना का विवरण और गिरफ्तारी

    पुलिस टीम ने ग्राम कुसियार बरछा कचना ध्रुवा मंदिर के पास घेराबंदी की। वहां एक व्यक्ति लाल-काले रंग की एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक OD 24 N 6802) के साथ संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 08 नग छोटे-बड़े चमकीले बहुमूल्य हीरे बरामद हुए।

    आरोपी की पहचान:

    • नाम: डमरू लाल लहरे (52 वर्ष)

    • निवासी: अधिकारिगुड़ा, उमरकोट, जिला नवरंगपुर (ओडिशा)

    जप्त सामग्री की कीमत

    पुलिस ने आरोपी के पास से निम्नलिखित सामग्रियां विधिवत जप्त की हैं:

    • 08 नग बहुमूल्य हीरे: अनुमानित कीमत ₹4,00,000/-

    • मोटर सायकल: अनुमानित कीमत ₹50,000/-

    • कुल जुमला कीमती: ₹4,50,000/-

    कानूनी कार्रवाई

    आरोपी का कृत्य भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) एवं खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(4) के तहत दंडनीय पाए जाने पर थाना शोभा में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की विवेचना जारी है।

    गरियाबंद पुलिस कप्तान का संदेश:

    “जिले में अवैध हीरा उत्खनन, तस्करी या किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी और यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।”

    इस सफल कार्रवाई में स्पेशल टीम और थाना शोभा के स्टाफ की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।


    Radheshyam Patel
    chhattisgarh crime news Diamond Smuggling Case Gariyaband News Gariyaband Police Illegal Mining Odisha Smuggler Arrested Shobha Thana छत्तीसगढ़ समाचार पुलिस कार्रवाई हीरा तस्करी गरियाबंद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    मैनपुर स्वास्थ्य सेवा में बड़ा विस्तार: बीएमओ गजेंद्र ध्रुव ने नई 108 एंबुलेंस का किया भव्य शुभारंभ

    02/04/2026

    मैनपुर से महज 6 किमी दूर बोईरगांव में 26 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, गांव में पसरा मातम

    02/04/2026
    Don't Miss

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    Radheshyam Patel02/04/2026

     राधेश्याम पटेल/गरियाबंद  गरियाबंद, 02 अप्रैल 2026: 31 मार्च 2026 को गरियाबंद जिले के नक्सल मुक्त…

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की निरस्त हिंदी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

    02/04/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.