Close Menu
    What's Hot

    CGPSC Exam: 22 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, रायपुर के 48 केंद्रों में दो पालियों में आयोजन

    17/02/2026

    Historysheeter Rohit Tomar : सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर फिर पुलिस के हाथ, जानिए इस बार किस मामले में हुआ गिरफ्तार

    17/02/2026

    Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कमजोर हो रही पकड़, महिला समेत 22 ने किया आत्मसमर्पण

    17/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Tuesday, February 17
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»छत्तीसगढ़»नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 44 बटालियन ITBP ने नक्सली डंप किया बरामद
    छत्तीसगढ़

    नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 44 बटालियन ITBP ने नक्सली डंप किया बरामद

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel14/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 44 बटालियन ITBP ने नक्सली डंप किया बरामद

    नारायणपुर  । नक्सल विरोधी अभियान के तहत 44वीं वाहिनी, आईटीबीपी को एक बड़ी सफलता मिली है। विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक बड़ा डंप बरामद किया गया। यह अभियान फॉरवर्ड सीओबी (COB) धोबे से संचालित किया गया।

    सूत्रों के अनुसार, बस्तर क्षेत्र से 3–4 नक्सलियों के कत्तकल गांव के कुमनार एक्सिस क्षेत्र में पहुंचने और वहां पहले से छिपाए गए नक्सल डंप की जांच करने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस इनपुट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 44वीं वाहिनी ITBP के ऑप्स ब्रांच द्वारा पहले से क्षेत्र में संचालित एरिया डॉमिनेशन पैट्रोल (ADP) की योजना में बदलाव किया गया।

    ऑपरेशन के दौरान एक टीम ने कुमनार गांव के आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया, जबकि दूसरी अतिरिक्त टीम को बीडीडीएस (BDDS) दस्ते के साथ COB धोबे से रवाना किया गया। लगभग 1500 बजे, मुनार गांव के पास संदिग्ध नक्सल डंप का पता चला। इसके बाद दोनों टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर व्यापक तलाशी एवं सैनिटाइजेशन किया।

    तलाशी के दौरान नक्सल डंप से भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई, जिसमें वीएचएफ सेट, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज, नक्सली साहित्य, वर्दी, दवाइयां, दैनिक उपयोग की सामग्री और दस्तावेज शामिल हैं। गहरे जंगल और संवेदनशील क्षेत्र को देखते हुए कुछ अनुपयोगी सामान को मौके पर ही नष्ट किया गया।

    सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं और बीडीडीएस क्लीयरेंस के बाद बरामद सामग्री को सुरक्षित रूप से COB धोबे लाया गया। इस पूरे अभियान में किसी भी प्रकार की जनहानि या सुरक्षा बलों को क्षति नहीं हुई। सभी जवान सुरक्षित वापस लौटे।

    बरामद नक्सली सामग्री को नियमानुसार जब्ती मेमो के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपा जा रहा है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र और आसपास के इलाकों में आगे भी सघन सर्च ऑपरेशन जारी रखने की योजना है।

    इस सफल कार्रवाई से 44 बटालियन ITBP ने एक बार फिर नक्सलियों के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    CGPSC Exam: 22 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, रायपुर के 48 केंद्रों में दो पालियों में आयोजन

    17/02/2026

    Historysheeter Rohit Tomar : सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर फिर पुलिस के हाथ, जानिए इस बार किस मामले में हुआ गिरफ्तार

    17/02/2026

    Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कमजोर हो रही पकड़, महिला समेत 22 ने किया आत्मसमर्पण

    17/02/2026
    Don't Miss

    CGPSC Exam: 22 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, रायपुर के 48 केंद्रों में दो पालियों में आयोजन

    Radheshyam Patel17/02/2026

    CGPSC Exam: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 22 फरवरी…

    Historysheeter Rohit Tomar : सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर फिर पुलिस के हाथ, जानिए इस बार किस मामले में हुआ गिरफ्तार

    17/02/2026

    Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कमजोर हो रही पकड़, महिला समेत 22 ने किया आत्मसमर्पण

    17/02/2026

    CG News – मुख्यमंत्री साय ने झुमका जलाशय में की बोटिंग, पर्यटन विकास पर जताई प्रतिबद्धता

    17/02/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    CGPSC Exam: 22 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, रायपुर के 48 केंद्रों में दो पालियों में आयोजन

    17/02/2026

    Historysheeter Rohit Tomar : सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर फिर पुलिस के हाथ, जानिए इस बार किस मामले में हुआ गिरफ्तार

    17/02/2026

    Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कमजोर हो रही पकड़, महिला समेत 22 ने किया आत्मसमर्पण

    17/02/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.