Close Menu
    What's Hot

    CGPSC Exam: 22 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, रायपुर के 48 केंद्रों में दो पालियों में आयोजन

    17/02/2026

    Historysheeter Rohit Tomar : सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर फिर पुलिस के हाथ, जानिए इस बार किस मामले में हुआ गिरफ्तार

    17/02/2026

    Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कमजोर हो रही पकड़, महिला समेत 22 ने किया आत्मसमर्पण

    17/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Tuesday, February 17
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»मनोरंजन»प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक के बाद भी क्या आमिर खान के लिए गाएंगे अरिजीत सिंह? एक पोस्ट ने मचाई खलबली
    मनोरंजन

    प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक के बाद भी क्या आमिर खान के लिए गाएंगे अरिजीत सिंह? एक पोस्ट ने मचाई खलबली

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel10/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    अरिजीत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बॉलीवुड में जब भी किसी आवाज का जिक्र होता है जो सीधे दिल तक उतर जाए तो अरिजीत सिंह का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यही वजह है कि जब उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की थी तो इंडस्ट्री और फैंस दोनों के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं थी, लेकिन अब इस ऐलान के कुछ ही हफ्तों बाद अरिजीत ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसने हर तरह की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘एक दिन’ के लिए अपनी आवाज दी है।

    अरिजीत ने जनवरी में किया था संन्यास का ऐलान

    जनवरी 2026 के आखिरी दिनों में अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह अब फिल्मों के लिए कोई नया प्लेबैक सिंगिंग असाइनमेंट नहीं लेंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि यह सफर शानदार रहा, लेकिन अब वह इसे यहीं रोकना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि वह म्यूजिक से पूरी तरह दूर नहीं जा रहे, इंडिपेंडेंट म्यूजिक बनाना जारी रहेगा और जो प्रोजेक्ट्स पहले से कमिटेड हैं, वे समय पर रिलीज होंगे।

    आमिर पहुंचे अरिजीत के घर

    इस घोषणा के तुरंत बाद एक दिलचस्प घटनाक्रम सामने आया। आमिर खान अपने हर प्रोजेक्ट में परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं, अचानक वेस्ट बंगाल के जियागंज पहुंचे, सीधे अरिजीत सिंह के पैतृक घर। यह मुलाकात ज्यादातर प्राइवेट रही, लेकिन जैसे ही इसकी खबर बाहर आई, कयासों का बाजार गर्म हो गया। क्या आमिर खान अरिजीत को प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का फैसला बदलने के लिए मनाने आए थे? क्या किसी नए प्रोजेक्ट पर बातचीत चल रही थी? सवाल कई थे, जवाब नहीं।

    अरिजीत गाएंगे आमिल के लिए गाना

    अब 9 फरवरी को इन सभी अटकलों पर खुद आमिर खान प्रोडक्शंस ने मुहर लगा दी। प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें आमिर खान और अरिजीत सिंह बातचीत करते नजर आ रहे हैं। अरिजीत के हाथ में गिटार है और आमिर उन्हें अपने फोन पर कुछ दिखा रहे हैं। तस्वीर के साथ लिखा गया, ‘हमारी फिल्म एक दिन के लिए अपनी आवाज देने के लिए धन्यवाद, अरिजीत। आपके, आपके परिवार और आपकी टीम के साथ बिताए चार दिन जादुई थे। एक दिन के म्यूजिक में इतना दिल डालने के लिए धन्यवाद, अरिजीत। लव, ए।’

    अरिजीत सिंह का ऐलान

    इस पोस्ट ने यह साफ कर दिया कि अरिजीत सिंह ने अपने रिटायरमेंट के फैसले के बावजूद कम से कम इस फिल्म के लिए अपनी आवाज दी है। यह कदम किसी कमबैक जैसा नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और रचनात्मक सहयोग जैसा लगता है। इससे पहले अपने रिटायरमेंट पोस्ट में अरिजीत ने लिखा था, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब से प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इसे बंद कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर था।’ उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया था कि उनका म्यूजिक से रिश्ता खत्म नहीं होगा, बस उसका रूप बदलेगा

    फिल्म से जुड़ी जानकारी

    जहां तक ‘एक दिन’ की बात है, यह फिल्म आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस और सुनील पांडे द्वारा निर्देशित की जा रही है। इसमें जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में नजर आएंगे। यह रोमांटिक ड्रामा थाई फिल्म वन डे का आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जो एक शांत स्वभाव वाले आदमी की कहानी कहती है, जिसे अपनी पसंदीदा महिला के साथ ज़िंदगी जीने के लिए सिर्फ एक दिन मिलता है। यही एक दिन अनकहे जज्बातों, अधूरे सपनों और गहरी भावनाओं का सफर बन जाता है। फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    Raveena Tandon On Bond With Akshay: ब्रेकअप के बाद रवीना टंडन ने खोला अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी संग अपने रिश्ते का राज

    17/02/2026

    ‘धुरंधर’ का धमाका! ‘छावा’, ‘पुष्पा 2’ और ‘जवान’ को पछाड़ बनी सबसे लंबी ट्रेंडिंग भारतीय फिल्म

    16/02/2026

    ‘डोंट बी शाय’ बना लंदन प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स इवेंट का स्टार, आलिया भट्ट ने बताया शाय की कहानी

    14/02/2026
    Don't Miss

    CGPSC Exam: 22 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, रायपुर के 48 केंद्रों में दो पालियों में आयोजन

    Radheshyam Patel17/02/2026

    CGPSC Exam: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 22 फरवरी…

    Historysheeter Rohit Tomar : सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर फिर पुलिस के हाथ, जानिए इस बार किस मामले में हुआ गिरफ्तार

    17/02/2026

    Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कमजोर हो रही पकड़, महिला समेत 22 ने किया आत्मसमर्पण

    17/02/2026

    CG News – मुख्यमंत्री साय ने झुमका जलाशय में की बोटिंग, पर्यटन विकास पर जताई प्रतिबद्धता

    17/02/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    CGPSC Exam: 22 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, रायपुर के 48 केंद्रों में दो पालियों में आयोजन

    17/02/2026

    Historysheeter Rohit Tomar : सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर फिर पुलिस के हाथ, जानिए इस बार किस मामले में हुआ गिरफ्तार

    17/02/2026

    Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कमजोर हो रही पकड़, महिला समेत 22 ने किया आत्मसमर्पण

    17/02/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.