Close Menu
    What's Hot

    ग्राम ज़िडार में नाग का रेस्क्यू: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक साहसी कदम

    31/03/2026

    मैनपुर में एसडीएम की कुर्सी खाली: प्रशासनिक कामकाज ठप, आम जनता बेहाल

    31/03/2026

    बड़ा एक्शन: 09 राज्यों में 22 घटनाओं का मास्टरमाइंड अमन शर्मा गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता

    31/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Tuesday, March 31
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»गरियाबंद»संजय नेताम ने उठाई गरियाबंद के किसानों की आवाज — धान व मक्का खरीदी में भारी अव्यवस्था
    गरियाबंद

    संजय नेताम ने उठाई गरियाबंद के किसानों की आवाज — धान व मक्का खरीदी में भारी अव्यवस्था

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel05/01/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संजय नेताम ने उठाई गरियाबंद के किसानों की आवाज — धान व मक्का खरीदी में भारी अव्यवस्था


    मैनपुर ।  कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा कि गरियाबंद जिले में धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव बेहद धीमी गति से हो रहा है, जिससे हजारों किसान गंभीर संकट में हैं। किसान दिन-दिन भर कतारों में खड़े रहते हैं, लेकिन समय पर उठाव नहीं होने से उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है।
    नेताम ने कहा कि इस गंभीर समस्या से लगातार जिला प्रशासन एवं कलेक्टर को अवगत कराया गया है, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। यह प्रशासनिक उदासीनता सरकार की किसान विरोधी मानसिकता को उजागर करती है।
    आज भी सैकड़ों किसानों का रकबा काट दिया गया है। सुधार हेतु तहसील और जिला स्तर पर आवेदन दिए गए हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
    वनाधिकार पट्टा धारक किसानों ने बैंक से कर्ज लिया है, लेकिन इस वर्ष उनका पंजीयन ही काट दिया गया है। अब सवाल यह है कि जब किसान धान बेच ही नहीं पाएंगे तो कर्ज चुकाएंगे कैसे? जबकि पूर्व वर्षों में इन्हीं किसानों का नियमित पंजीयन होता रहा है।
    नेताम ने आगे कहा कि प्रतिवर्ष सरकार द्वारा मक्का की खरीदी की जाती थी, लेकिन इस वर्ष मक्का की खरीदी पूरी तरह बंद कर दी गई है। जबकि गरियाबंद जिले के मैनपुर और देवभोग ब्लॉक में 20 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में किसानों द्वारा मक्का की खेती की जाती है। सरकारी खरीदी न होने के कारण किसान मजबूर होकर व्यापारियों को औने-पौने दामों में मक्का बेचने को विवश हैं।
    भाजपा सरकार मंचों से कहती है कि वह किसानों की आय दुगुनी करेगी, लेकिन वास्तविकता यह है कि किसान अपने ही हक के लिए जिला और तहसील कार्यालयों के चक्कर काटते-काटते थक चुके हैं।
    नेताम ने कहा कि यह पूरी स्थिति भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीति, प्रशासनिक विफलता और जमीनी हकीकत से कटे हुए शासन का स्पष्ट प्रमाण है।
    संजय नेताम ने शासन प्रशासन से मांग की कि धान उठाव की प्रक्रिया तुरंत तेज की जाए, काटे गए रकबों का तत्काल सुधार किया जाए, वनाधिकार पट्टा धारक किसानों का पंजीयन तुरंत बहाल किया जाए, मैनपुर और देवभोग सहित पूरे जिले में मक्का की सरकारी खरीदी तत्काल शुरू की जाए।
    लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
    नेताम ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो किसानों के साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    ग्राम ज़िडार में नाग का रेस्क्यू: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक साहसी कदम

    31/03/2026

    मैनपुर में एसडीएम की कुर्सी खाली: प्रशासनिक कामकाज ठप, आम जनता बेहाल

    31/03/2026

    बड़ा एक्शन: 09 राज्यों में 22 घटनाओं का मास्टरमाइंड अमन शर्मा गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता

    31/03/2026
    Don't Miss

    ग्राम ज़िडार में नाग का रेस्क्यू: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक साहसी कदम

    Radheshyam Patel31/03/2026

    ग्राम ज़िडार में भारतीय नाग का रेस्क्यू हाल ही में चर्चा का विषय बना, जब…

    मैनपुर में एसडीएम की कुर्सी खाली: प्रशासनिक कामकाज ठप, आम जनता बेहाल

    31/03/2026

    बड़ा एक्शन: 09 राज्यों में 22 घटनाओं का मास्टरमाइंड अमन शर्मा गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता

    31/03/2026

    माओवादी नेता सोमन्ना का सरेंडर: 20 लाख के इनामी समेत 8 नक्सलियों ने डाली बंदूकें, सुरक्षाबलों की ऐतिहासिक जीत

    31/03/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    ग्राम ज़िडार में नाग का रेस्क्यू: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक साहसी कदम

    31/03/2026

    मैनपुर में एसडीएम की कुर्सी खाली: प्रशासनिक कामकाज ठप, आम जनता बेहाल

    31/03/2026

    बड़ा एक्शन: 09 राज्यों में 22 घटनाओं का मास्टरमाइंड अमन शर्मा गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता

    31/03/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.