दीगर राज्य से आने वाले अवैध धान परिवहन के विरूद्ध एसडीएम और थाना प्रभारी थाना जुगाड़ की कार्यवाही

गरियाबंद । गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम तुलसीराम मरकाम और थाना प्रभारी यदुराज ठाकुर
द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। मुखबीर से थाना जुगाड़(पायलीखण) को सूचना मिला की उडीसा की ओर से थाना जुगाड़ क्षेत्र में अवैध धान भर बिक्री करने के लिए परिवहन कर रहा है। सूचना तस्दीक पर पुलिस टीम रवाना हो कर घटना स्थल से अवैध धान भरा हुआ तीन ट्रक क्रमषः ट्रक क्रमांक सीजी.29-ए-9002 में 535 कट्टा, ट्रक क्रमांक सीजी.04-पीवी-2651 में 360 कट्टा धान एवं ट्रक क्रमांक सीजी-04-जेसी-2711 में 400 कट्टा धान कुल 1295 कट्टा (582.75 कि्ंवटल) अवैध धान बिक्री हेतु परिवहन करते पाया गया। उक्त अवैध धान को समक्ष गवाहन के जप्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।

इसी प्रकार विगत एक माह, 15 दिवस से लगातार विशेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर, थाना छुरा के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 41 प्रकरणों में 4662 कट्टा 2056.8 कि्ंवटल अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेश नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। अवैध धान बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।

