विधायक जनक ध्रुव के समर्थक होली के रंग में जमकर रंगे और नाचे

मैनपुर । बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव के निवास पर होली के अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह आयोजित होता रहा है, जिसमें उनके समर्थक और क्षेत्र के लोग जमकर शामिल होते हैं।वैसे ही होली त्यौहार पर उनके मैनपुर स्थित निज निवास नहानबिरी या पैरी सदन पर होली मिलन का आयोजन हुआ, जहाँ सैकड़ों समर्थक, कांग्रेस कार्यकर्ता, अन्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, व्यापारी, अधिकारी और ग्रामीण रंग-गुलाल में सराबोर होकर नाचे-गाए। विधायक जनक ध्रुव ने खुद नगाड़ा बजाकर कार्यक्रम की शुरुआत की, और सबके साथ थिरके। परिवार सहित वे भी उत्साह से शामिल हुए, जिससे माहौल और जोशपूर्ण हो गया।
यह कार्यक्रम प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक रहा, जहाँ सभी राजनीतिक मतभेद भूलकर लोग एक साथ होली खेलते हैं।जहाँ विधायक के समर्थक “होली के रंग में फिर” जमकर रंगे और नाचे।यह छत्तीसगढ़ की आदिवासी-प्रधान क्षेत्रीय संस्कृति में होली मिलन की आम परंपरा को दर्शाता है, जहाँ विधायक अपने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं। जहां पूरे क्षेत्र भर में शांति और सौहार्द से होली का त्यौहार मनाया गया ।

