राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद।जिले में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक और कार्रवाई करते हुए 6.120 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना राजिम क्षेत्र में की गई।

मुखबिर सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवैध नशे के परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दिनांक 21 अप्रैल 2026 को थाना प्रभारी राजिम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी मसाला शराब लेकर जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। पुलिस ने राजिम मार्ग से कुरूसकेरा रेत खदान से ग्राम सुरसाबांधा की ओर जा रहे एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की और तलाशी ली।
तलाशी में मिली अवैध शराब
तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 6.120 लीटर देशी मसाला शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3400 रुपये बताई जा रही है। जब्त की गई शराब को मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।
आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
मामले में आरोपी थनेश कुमार तारक, पिता स्वर्गीय यादराम तारक, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कुरूसकेरा, थाना राजिम, जिला गरियाबंद को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई और उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
जप्त सामग्री
- कुल 6.120 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब
- अनुमानित कीमत 3400 रुपये
नशे के विरुद्ध लगातार जारी है अभियान
गरियाबंद पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


