Author: Radheshyam Patel
गरियाबंद पुलिस द्वारा लगभग दो माह 06 दिन में 01 करोड़ 39 लाख से अधिक अवैध धान परिवहन एवं बिक्री पर किया गया कार्यवाही गरियाबंद पुलिस द्वारा दीगर राज्य से आने वाले अवैध धान परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध विगत दो माह 06 दिवस में 4504.25 कि्ंवटल कीमती 01 करोड 39 लाख 63 हजार 175 रूपये का अवैध धान किया गया,जप्त दिनांक 15.01.2026 को थाना देवभोग एवं थाना अमलीपदर के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते 02 पृथक-पृथक कार्यवाही करते हुए 06 प्रकरणों में कुल 410 कट्टा (178.5 कि्ंवटल) कीमती 05 लाख 53 हजार 350 रूपये…
युवाओं मे डिजिटल कौशल से विकसित भारत की राह होगी आसान…. डॉ. बी. के प्रसाद शिविर में शिविरार्थियों के साथ ग्रामीणों के लिए व्यक्तित्व निखारनें का अवसर….. पुष्पा नेगी मैनपुर । भारत सरकार युवा कार्यकम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन “विकसित भारत के लिए युवा डिजिटल साक्षरता और कौशल विकास ” विषय पर नवीन शासकीय महाविद्यालय मैनपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम भाठीगढ में 13 जनवरी से आयोजित है। शिविर का उद्घाटन सरपंच श्रीमती पुष्पा नेगी के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य डॉ.बी. के. प्रसाद की अध्यक्षता में किया…
कलेक्टर गरियाबंद ने निर्माण कार्यो का जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत करने SDM मैनपुर और CEO मैनपुर को दिया निर्देश | मैनपुर में धरना में बैठे 70 साल के बुजुर्ग रुदेश्वर साहू ने 58 दिन के बाद किया धरना समाप्त मैनपुर | जनपद पंचायत मैनपुर और RES विभाग के निर्माण कार्यो का जाँच रिपोर्ट 24 घंटे के अन्दर प्रस्तुत करने के लिए कलेक्टर गरियाबंद ने SDM मैनपुर और CEO जनपद पंचायत मैनपुर को निर्देश दिया है जिसके बाद मैनपुर में धरना में बैठे 70 साल के बुजुर्ग रुदेश्वर साहू ने 58 दिन के बाद धरना समाप्त किया है | ज्ञात हो की…
गरियाबंद पुलिस परिवार की ओर से जितेन्द्र कुमार चंद्राकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरियाबंद का स्थानांतरण होने पर दी गई ससम्मान विदाई गरियाबंद- जिला गरियाबंद में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार चंद्राकर का जिला गरियाबंद से स्थानांतरण होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर की उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण किया गया। अपने कार्यकाल…
मैनपुर में वार्ड 19 में शिव मंदिर का निर्माण हुआ पूरा सांसद रूपकुमारी चौधरी, शिव मंदिर प्राणप्रतिष्ठा में होंगी मुख्य अतिथि मैनपुर। मैनपुर क्षेत्र के लिए यह अवसर केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बनने जा रहा है। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद बनने के बाद रूपकुमारी चौधरी पहली बार मैनपुर क्षेत्र के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। अवसर है मैनपुर खुर्द के जयंती नगर में नवनिर्मित भव्य शिव मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा, जो 14 फरवरी को पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ सम्पन्न होगी। इस पावन आयोजन में सांसद रूपकुमारी चौधरी का मुख्य अतिथि के रूप…
संजय नेताम ने उठाई गरियाबंद के किसानों की आवाज — धान व मक्का खरीदी में भारी अव्यवस्था मैनपुर । कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा कि गरियाबंद जिले में धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव बेहद धीमी गति से हो रहा है, जिससे हजारों किसान गंभीर संकट में हैं। किसान दिन-दिन भर कतारों में खड़े रहते हैं, लेकिन समय पर उठाव नहीं होने से उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। नेताम ने कहा कि इस गंभीर समस्या से लगातार जिला प्रशासन एवं कलेक्टर को अवगत कराया गया है, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस एवं…
रजत जयंती के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन रक्तदान शिविर में 92 से अधिक रक्तदाताओं के द्वारा जनसेवा और सुरक्षा के लिए रक्तदान किये गरियाबंद । छ.ग. भारत का 26वां राज्य बनने के बाद अपनी संस्कृति विरासत को सहेज कर विकास के लक्ष्यों को हासिल कर देश में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। इस ‘‘रजत जयंती’’ के अवसर पर गृह विभाग (गरियाबंद पुलिस) के द्वारा जिला अस्पताल गरियाबंद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गरियाबंद जिले के कलेक्टर भगवान सिंह उईके की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र…
मां शाकम्भरी प्राकट्य महोत्सव एवं निःशुल्क सब्जी वितरण कार्यक्रम का होगा आयोजन मैनपुर । गरियाबंद जिले के ब्लॉक मुख्यालय में मां भगवती शाकम्भरी के प्राकट्य दिवस के पावन अवसर पर कोसरिया मरार पटेल समाज, भाठीगढ़ राज मैनपुर द्वारा आयोजित मां शाकम्भरी प्राकट्य महोत्सव एवं निःशुल्क सब्जी वितरण अत्यंत पुण्यकारी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है क्योंकि मां शाकम्भरी देवी दुर्गा का सौम्य अवतार हैं, जिन्होंने पृथ्वी पर अकाल और भुखमरी से पीड़ित प्राणियों की रक्षा के लिए शाक (सब्जियां), फल और वनस्पतियां प्रदान की थीं। इस दिन सब्जियों का दान और वितरण करने की परंपरा इसी कथा से जुड़ी…
एक साल में 31 नक्सली ढेर हुए, 31 ने हथियार डाले गरियाबंद एसपी ने 2025 की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सालभर में 25 बदमाशों को जिलाबदर भी किया गया गरियाबंद । वर्ष 2025 में गरियाबंद पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान, अपराध नियंत्रण, नशा मुक्ति, साइबर अपराध और यातायात सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने सालभर की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। इस मौके पर एसपी जितेंद्र चंद्राकर, धीरेंद्र पटेल और एसडीओपी निशा सिन्हा भी मौजूद रहे। एसपी सिरमौर ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के…
नगरी क्षेत्र को सिंचाई में नई संजीवनी: फुटहामुड़ा नहर परियोजना से बदलेगा ग्रामीण परिदृश्य धमतरी। जिले के नगरी विकासखंड में बहुप्रतीक्षित फुटहामुड़ा नहर निर्माण परियोजना अब तेज गति से आगे बढ़ रही है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक निर्णायक कदम मानी जा रही है, जिससे किसानों के जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। फुटहामुड़ा नहर का निर्माण गंगरेल जलाशय के सैंडल डैम, ग्राम फुटहामुड़ा से प्रारंभ होकर लगभग 19.74 किलोमीटर लंबाई में किया जा रहा है। परियोजना के पूर्ण होने पर नगरी विकासखंड के 22 ग्रामों के लगभग…