राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर हरदीभाठा निवासी धारणा शर्मा ने अपने घर के आंगन में आकर्षक रंगोली सजाकर धार्मिक आस्था और कला का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। उन्होंने रंगोली के माध्यम से तुलसी माता के वृक्ष का मनमोहक स्वरूप उकेरा और दीपों से सजावट कर पर्व की रौनक बढ़ाई।
रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक रंगों और कलात्मक आकृतियों से सजी रंगोली श्रद्धा एवं सौंदर्य का अनूठा उदाहरण बनी। दीपों की रोशनी से सजा आंगन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इस रचनात्मक सजावट के माध्यम से धारणा शर्मा ने देवउठनी एकादशी के प्रति अपनी धार्मिक आस्था और पारंपरिक संस्कृति के प्रति जुड़ाव को खूबसूरती से प्रदर्शित किया।


