ग्राम छुईहा में हुआ हादसा, पेड़ की डाल गिरने से बालक की हालत गंभीर; परिजनों में मचा हड़कंप
मैनपुर । जिले के ग्राम छुईहा में एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बालक केसर नेताम गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पेड़ पर बंदर के कूदने के कारण उसकी एक बड़ी डाल टूटकर नीचे गिर गई। इसी दौरान बालक उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद बालक की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन और ग्रामीण चिंतित हैं। हादसे की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बंदरों की उछल-कूद बनी हादसे की वजह
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पेड़ पर बंदर के कूदने से डाल टूटकर नीचे गिरी, जिसकी चपेट में आने से केसर नेताम घायल हुआ। घटना ने गांव में पेड़ों के आसपास सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।



