पानीगांव में एक ही रात तीन अलग-अलग घरों में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, अमलीपदर पुलिस जांच में जुटी
गरियाबंद। अमलीपदर थाना क्षेत्र के ग्राम पानीगांव में चोरों ने तीन अलग-अलग घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की घटना में एक किराना दुकान से करीब 2 लाख रुपए नकद और एक तोला सोना चोरी होने की जानकारी सामने आई है। एक ही गांव में तीन घरों में चोरी की घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि चोरों ने रात के समय गांव के अलग-अलग घरों में प्रवेश कर चोरी की। सबसे बड़ी वारदात एक किराना दुकान में हुई, जहां चोरों ने दुकान में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसके साथ ही घर में रखा करीब एक तोला सोना भी चोरी होने की बात सामने आई है।
घटना की जानकारी मिलते ही अमलीपदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरी की वारदात से जुड़े साक्ष्यों को जुटा रही है। फिलहाल चोरी गए सामान और नकदी का पूरा विवरण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
एक ही गांव में तीन अलग-अलग घरों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

