गरियाबंद | जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते सिकासार जलाशय में जलभराव बढ़ गया है। जलाशय में 83 प्रतिशत जलभराव होने के बाद डेम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल संसाधन विभाग ने 6 गेट खोल दिए हैं। जलाशय से करीब 9 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद नदी किनारे बसे गांवों और आसपास के शहरी क्षेत्रों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन और जल संसाधन विभाग लगातार जलाशय की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अचानक बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
जल संसाधन विभाग के अधिकारी डेम की सुरक्षा और जलस्तर की निगरानी को लेकर अलर्ट मोड पर हैं। लगातार बारिश जारी रहने की स्थिति में जलाशय में पानी की आवक और बढ़ सकती है, जिसे देखते हुए विभाग द्वारा हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
फिलहाल सिकासार जलाशय में 83 प्रतिशत जलभराव है और 6 गेटों के माध्यम से करीब 9 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। नदी किनारे बसे गांवों और शहरों को अलर्ट पर रखा गया है।

