मैनपुर। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे गौरघाट और छुईया के बीट क्रमांक 995 के समीप सामान्य वन मंडल से लगे जंगल में एक हिरण पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए घबराया लगभग तीन – चार साल का हिरण भागते-भागते छुईया की शासकीय आवास कॉलोनी के पीछे स्थित तालाब में कूद गया। कुत्तों का झुंड काफी देर तक तालाब के आसपास डटा रहा, जिससे हिरण बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।








