मैनपुर (गरियाबंद)। गरियाबंद जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मैनपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 3 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गुजरात के एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजा और एक मोबाइल फोन सहित कुल 1 लाख 50 हजार 500 रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130C स्थित रॉयल ढाबा के पास ग्राहक का इंतजार कर अवैध गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना मैनपुर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 3 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये बताई गई। इसके अलावा आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान भावेश भाई नाई (23 वर्ष) निवासी भचाऊ, जिला कच्छ (गुजरात) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उइके तथा एसडीओपी मैनपुर के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह सहित थाना मैनपुर की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आ





