Close Menu
    What's Hot

    CGPSC Exam: 22 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, रायपुर के 48 केंद्रों में दो पालियों में आयोजन

    17/02/2026

    Historysheeter Rohit Tomar : सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर फिर पुलिस के हाथ, जानिए इस बार किस मामले में हुआ गिरफ्तार

    17/02/2026

    Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कमजोर हो रही पकड़, महिला समेत 22 ने किया आत्मसमर्पण

    17/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Tuesday, February 17
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»खेल»T20 World Cup 2026 Points Table: जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की धाक, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड भी टॉप पर; ये है बाकी टीमों का हाल
    खेल

    T20 World Cup 2026 Points Table: जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की धाक, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड भी टॉप पर; ये है बाकी टीमों का हाल

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel11/02/2026Updated:11/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    T20 World Cup 2026 Points Table : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ​चौथे दिन का समापन होते ही अंक तालिका में फिर से बदलाव हो गया है। चौथे दिन कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले गए, जीतने वाली टीमों ने दो दो अंक हासिल कर लिए हैं। इस बीच चारों ग्रुपों के बारे में हम आपको यहां बताएंगे। जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने फिलहाल अपने अपने ग्रुप में टॉप कर लिया है। लेकिन जल्द ही इसमें बदलाव भी होगा।

    ग्रुप एक में दो मैच जीतकर पाकिस्तान पहले नंबर पर पहुंचा

    बात सबसे पहले ग्रुप ए से करते हैं। यहां पर पाकिस्तान ने पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। पाकिस्तान ने दो मैच खेले हैं और दोनों जीत लिए हैं। इसके बाद उसके चार अंक हो गए हैं। इसके बाद टीम इंडिया दूसरे नंबर पर है। भारतीय टीम ने अभी तक एक ही मैच खेला है और उसे जीता भी है, उसके पास दो अंक हैं। इस ग्रुप में तीसरे नंबर पर नीदरलैंड्स है, जिसने दो मैच खेलकर एक में जीत हासिल की है। नामिबिया और यूएसए को अभी अपनी पहली जीत की तलाश है।

    जिम्बाब्वे ने अभी तक जमा रखा है पहले नंबर पर कब्जा

    बात अगर ग्रुप बी की करें तो यहां पर जिम्बाब्वे का पहले नंबर कुर्सी पर कब्जा है। जिम्बाब्वे ने एक मैच खेलकर उसे जीता है। श्रीलंका ने भी एक मैच खेलकर जीत लिया है, लेकिन जिम्बाब्वे का नेट रन रेट अच्छा है, इसलिए वे पहले नंबर पर है। आयरलैंड और ओमान को अभी अपना खाता खोलना है। इस ग्रुप की पांचवीं टीम ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक अपना पहला मैच नहीं खेला है। ऑस्ट्रेलियाई टीम बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी।

    वेस्टइंडीज ने ग्रुप सी में किया टॉप

    ग्रुप सी में वेस्टइंडीज की टीम पहले नंबर पर काबिज है। टमी ने एक मैच खेलकर उसे जीता है और उसके दो अंक हैं। स्कॉटलैंड के भी दो अंक हैं, लेकिन उसे इसके लिए दो मैच खेलने पड़े हैं। इंग्लैंड ने भी एक मैच खेलकर उसे जीता है, उसके पास दो अंक हैं। तीन टीमों के बराबर अंक होने के बाद भी बेहतर नेट रन रेट के कारण वेस्टइंडीज की टीम पहले नंबर पर है। नेपाल और इटली की टीम अभी तक खाता नहीं खोल पाए हैं।

    न्यूजीलैंड ने दो में से दो मैच जीतकर किया कमाल

    टी20 विश्व कप के ग्रुप डी में न्यूजीलैंड की टीम लीड कर रही है। न्यूजीलैंड ने दो मैच खेलकर दोनों में जीत दर्ज की है। उसने चार अंक हासिल कर लिए हैं। साउथ अफ्रीका ने एक मैच खेलकर एक मैच जीता है और दो अंक हासिल किए हैं। इस ग्रुप में अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को अभी अपनी पहली जीत की जरूरत है।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    Rohit Sharma Wasim Akram: रोहित शर्मा-वसीम अकरम गले मिलने का VIDEO वायरल, सोशल मीडिया पर भड़का बवाल

    16/02/2026

    Team India Record: टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप में बनाया नया इतिहास, नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

    13/02/2026

    India vs Pakistan T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ 1 नहीं, बल्कि ये कितने मैच हो सकते हैं? पूरा गणित देखें

    12/02/2026
    Don't Miss

    CGPSC Exam: 22 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, रायपुर के 48 केंद्रों में दो पालियों में आयोजन

    Radheshyam Patel17/02/2026

    CGPSC Exam: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 22 फरवरी…

    Historysheeter Rohit Tomar : सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर फिर पुलिस के हाथ, जानिए इस बार किस मामले में हुआ गिरफ्तार

    17/02/2026

    Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कमजोर हो रही पकड़, महिला समेत 22 ने किया आत्मसमर्पण

    17/02/2026

    CG News – मुख्यमंत्री साय ने झुमका जलाशय में की बोटिंग, पर्यटन विकास पर जताई प्रतिबद्धता

    17/02/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    CGPSC Exam: 22 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, रायपुर के 48 केंद्रों में दो पालियों में आयोजन

    17/02/2026

    Historysheeter Rohit Tomar : सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर फिर पुलिस के हाथ, जानिए इस बार किस मामले में हुआ गिरफ्तार

    17/02/2026

    Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कमजोर हो रही पकड़, महिला समेत 22 ने किया आत्मसमर्पण

    17/02/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.