Close Menu
    What's Hot

    ग्राम ज़िडार में नाग का रेस्क्यू: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक साहसी कदम

    31/03/2026

    मैनपुर में एसडीएम की कुर्सी खाली: प्रशासनिक कामकाज ठप, आम जनता बेहाल

    31/03/2026

    बड़ा एक्शन: 09 राज्यों में 22 घटनाओं का मास्टरमाइंड अमन शर्मा गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता

    31/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Tuesday, March 31
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»देश - विदेश»Holi Special Train: रंगों के त्योहार पर सफर नहीं होगा मुश्किल! रेलवे चलाएगा 1410 स्पेशल ट्रेनें, टिकट टेंशन खत्म
    देश - विदेश

    Holi Special Train: रंगों के त्योहार पर सफर नहीं होगा मुश्किल! रेलवे चलाएगा 1410 स्पेशल ट्रेनें, टिकट टेंशन खत्म

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel09/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Holi
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Holi Special Train: होली का त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। हालात ऐसे हैं कि 15 फरवरी के बाद ज्यादातर रूटों पर कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है, खासकर पूर्व दिशा की ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। इसी बढ़ती भीड़ और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने होली के दौरान यात्रियों को राहत देने के लिए 1410 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है, जिससे लाखों लोगों का घर जाना आसान हो सकेगा।

    उत्तर रेलवे से चलेंगी 108 स्पेशल ट्रेनें

    इन 1410 स्पेशल ट्रेनों में से 108 ट्रेनें उत्तर रेलवे जोन के तहत चलाई जाएंगी। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें दिल्ली और एनसीआर के प्रमुख स्टेशनों से रवाना होंगी। इससे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे इलाकों में रहने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि होली के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

    हर रूट पर रखी जा रही है नजर

    रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हर रूट पर यात्रियों की भीड़ की स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है। जहां भी ज्यादा दबाव नजर आएगा, वहां जरूरत के अनुसार और स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया जाएगा। रेलवे का फोकस खासतौर पर उन रूटों पर है, जहां वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ रही है।

    दुर्ग के लिए होली स्पेशल ट्रेन

    रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग रूट पर एक विशेष होली ट्रेन की भी घोषणा की है। यह ट्रेन 1 और 2 मार्च को सुबह 10:45 बजे दुर्ग से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वहीं वापसी में 2 और 3 मार्च को दोपहर 12:30 बजे हजरत निजामुद्दीन से चलेगी और अगले दिन शाम 6:20 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

    किन स्टेशनों पर होगा ठहराव?

    इस होली स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल क्लास के कोच होंगे। ट्रेन का ठहराव रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, आगरा और मथुरा में होगा।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    IPL 2026: क्रिकेट का महाकुंभ शुरू, जानें शेड्यूल, नई टीमें और बड़े बदलाव

    28/03/2026

    रामलला का ‘सूर्य अभिषेक’: जब साक्षात सूर्य देव ने चूमा प्रभु का मस्तक, अयोध्या में दिखा त्रेतायुग जैसा नजारा

    27/03/2026

    फ्यूल शॉक एब्जॉर्बर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ‘महा-कटौती’, ₹15 तक गिरे दाम; मिडिल क्लास की जेब में लौटेगी रौनक

    27/03/2026
    Don't Miss

    ग्राम ज़िडार में नाग का रेस्क्यू: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक साहसी कदम

    Radheshyam Patel31/03/2026

    ग्राम ज़िडार में भारतीय नाग का रेस्क्यू हाल ही में चर्चा का विषय बना, जब…

    मैनपुर में एसडीएम की कुर्सी खाली: प्रशासनिक कामकाज ठप, आम जनता बेहाल

    31/03/2026

    बड़ा एक्शन: 09 राज्यों में 22 घटनाओं का मास्टरमाइंड अमन शर्मा गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता

    31/03/2026

    माओवादी नेता सोमन्ना का सरेंडर: 20 लाख के इनामी समेत 8 नक्सलियों ने डाली बंदूकें, सुरक्षाबलों की ऐतिहासिक जीत

    31/03/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    ग्राम ज़िडार में नाग का रेस्क्यू: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक साहसी कदम

    31/03/2026

    मैनपुर में एसडीएम की कुर्सी खाली: प्रशासनिक कामकाज ठप, आम जनता बेहाल

    31/03/2026

    बड़ा एक्शन: 09 राज्यों में 22 घटनाओं का मास्टरमाइंड अमन शर्मा गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता

    31/03/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.