Close Menu
    What's Hot

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Friday, April 3
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»छत्तीसगढ़»Amit Shah visit Bastar: बस्तर पंडुम का भव्य समापन आज, अमित शाह करेंगे शिरकत, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी
    छत्तीसगढ़

    Amit Shah visit Bastar: बस्तर पंडुम का भव्य समापन आज, अमित शाह करेंगे शिरकत, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel09/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Amit Shah
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Amit Shah visit Bastar: बस्तर की लोक-संस्कृति और परंपराओं के महापर्व बस्तर पंडुम 2026 का समापन समारोह आज जगदलपुर में आयोजित किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम दोपहर 12 बजे जगदलपुर के लाल बाग मैदान में संपन्न होगा। समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

    समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सहित राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। बस्तर पंडुम के माध्यम से बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं का व्यापक प्रदर्शन किया गया है, जिसका आज औपचारिक समापन होगा।

    अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा तीसरा दिन

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने छत्तीसगढ़ दौरे के तीसरे दिन जगदलपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:50 बजे रायपुर के मेफेयर होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे। सुबह 11:55 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 12:10 बजे बस्तर पंडुम समापन समारोह स्थल पहुंचेंगे। दोपहर 2:15 बजे दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:30 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कार्यक्रम

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी आज जगदलपुर के दौरे पर रहेंगे। सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री निवास से निजी होटल के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:00 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:05 बजे लाल बाग मैदान में आयोजित “बस्तर पंडुम 2026” के समापन समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 3:25 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 4:40 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। बस्तर पंडुम के समापन समारोह को लेकर जगदलपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की निरस्त हिंदी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

    02/04/2026
    Don't Miss

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    Radheshyam Patel02/04/2026

     राधेश्याम पटेल/गरियाबंद  गरियाबंद, 02 अप्रैल 2026: 31 मार्च 2026 को गरियाबंद जिले के नक्सल मुक्त…

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की निरस्त हिंदी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

    02/04/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.