Close Menu
    What's Hot

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Friday, April 3
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ की चर्चित DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड! व्यापारी के गंभीर आरोपों के बाद गृह विभाग का बड़ा एक्शन
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ की चर्चित DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड! व्यापारी के गंभीर आरोपों के बाद गृह विभाग का बड़ा एक्शन

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel06/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    छत्तीसगढ़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    DSP Kalpana Verma Suspended: छत्तीसगढ़ पुलिस की बहुचर्चित डीएसपी कल्पना वर्मा को विष्णु देव साय सरकार ने 5 फरवरी 2026 को निलंबित कर दिया है. डीएसपी कल्पना वर्मा पर रायपुर के व्यापारी दीपक टंडन ने लव, ब्लैकमेलिंग और करीब दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. दोनों की बातचीत की व्हाट्सएप चैट भी सोशल मीडिया में वायरल हुई थी. अब लोगों में चर्चा है कि क्या डीएसपी कल्पना वर्मा की सरकारी नौकरी चली जाएगी? हालांकि इस सवाल का जवाब मामले की जांच आगे बढ़ने के बाद ही मिलेगा.

    डीएसपी कल्पना वर्मा के निलंबन आदेश में यह भी लिखा है कि शिकायत की शुरुआती जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच में दिए गए कथन और व्हाट्सएप चैट के तथ्यों में विरोधाभास, कर्तव्य के दौरान अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करना, अपने पद का दुरुपयोग करना एवं अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करना प्रतिवेदित किया गया है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के खिलाफ है.

    कौन हैं डीएसपी कल्पना वर्मा?

    बता दें कि निलंबित डीएसपी कल्पना वर्मा छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा में साल 2017 बैच की अधिकारी हैं. मूल रूप से रायपुर की रहने वाली डीएसपी पर रायपुर के ही होटल व्यापारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया था कि कल्पना ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया और उससे महंगे तोहफे व नकदी मिलाकर कुल दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है.

    डीएसपी कल्पना वर्मा व दीपक टंडन की लव स्टोरी

    दीपक टंडन के अनुसार साल 2021 में डीएसपी कल्पना वर्मा महासमुंद में तैनात थीं. तब वे अपने कुछ साथियों के साथ उनके VIP रोड स्थित होटल आई थीं. वहीं उनसे पहली मुलाकात हुई थी, जो बाद में दोस्ती में बदल गई. दोनों दीपक टंडन के होटल में मिलने भी लगे. मुलाकात के CCTV वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुए हैं.

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की निरस्त हिंदी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

    02/04/2026
    Don't Miss

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    Radheshyam Patel02/04/2026

     राधेश्याम पटेल/गरियाबंद  गरियाबंद, 02 अप्रैल 2026: 31 मार्च 2026 को गरियाबंद जिले के नक्सल मुक्त…

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की निरस्त हिंदी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

    02/04/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.