Close Menu
    What's Hot

    ड्रोन से नशाखोरी पर बड़ा अभियान: पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर 10 युवकों को दबोचा, आबकारी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई

    03/02/2026

    छत्तीसगढ़ से बनारस जा रही बस हादसे का शिकार, एक की मौत, दर्जन भर घायल

    03/02/2026

    बिहार में चलेगी पहली बुलेट ट्रेन, किन जगहों से होकर गुजरेगी? जानिए पूरा रूट

    03/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Tuesday, February 3
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»राजनीति»Kanker Violence : कांकेर में शव दफनाने को लेकर बवाल आदिवासी और ईसाई समुदाय आमने-सामने, 2 चर्च में आगजनी
    राजनीति

    Kanker Violence : कांकेर में शव दफनाने को लेकर बवाल आदिवासी और ईसाई समुदाय आमने-सामने, 2 चर्च में आगजनी

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel19/12/2025Updated:31/12/2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Kanker Violence , कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में शव दफनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद गुरुवार को हिंसक झड़प में बदल गया। बड़े तेवड़ा गांव में आदिवासी समाज और धर्मांतरित ईसाई समुदाय के बीच हुए टकराव में हालात इतने बिगड़ गए कि दो चर्चों में आग लगा दी गई, सरपंच के घर में तोड़फोड़ हुई और पुलिस पर भी हमला किया गया। हिंसा में एडिशनल एसपी (ASP) सहित करीब 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

    Train Cancelled : यात्रियों की बढ़ी समस्या, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 7 ट्रेनें हुई रद्द

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़े तेवड़ा गांव में एक व्यक्ति के शव को दफनाने के स्थान को लेकर दोनों समुदायों के बीच पहले से तनाव चल रहा था। गुरुवार को इसी मुद्दे पर कहासुनी बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। आरोप है कि पहले आदिवासी समाज के लोगों ने ईसाई समुदाय के लोगों को डंडों से मारते हुए गांव से खदेड़ा। इसके जवाब में धर्मांतरित समुदाय के लोगों ने भी आदिवासी समाज के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

    झड़प के बाद माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। गुस्साए आदिवासी समाज के लोगों ने गांव के सरपंच के घर में जमकर तोड़फोड़ की और गांव स्थित चर्च में आग लगा दी। घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से भी लोग जुटने लगे। देखते ही देखते करीब तीन हजार से अधिक लोगों की भीड़ आमाबेड़ा पहुंच गई।

    भीड़ ने आमाबेड़ा में स्थित एक अन्य चर्च को भी आग के हवाले कर दिया। इसके बाद उपद्रवी तीसरे चर्च की ओर बढ़ने लगे। हालात बेकाबू होते देख प्रशासन ने तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान पथराव और धक्का-मुक्की में ASP समेत करीब 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल इलाके में धारा 144 जैसी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    सुव्यवस्थित धान खरीदी से बढ़ा किसानों का भरोसा…. कांकरिया उपार्जन केंद्र की व्यवस्था बनी मिसाल.

    19/12/2025

    मंत्री लखन लाल देवांगन की पत्रकार वार्ता….संरचनात्मक सुधारों से छत्तीसगढ़ में निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जमीनी क्रियान्वयन तेज़.

    19/12/2025

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से सुकमा में पुनर्वास नीति बनी मिसाल…पुनर्वास केंद्र में 35 आत्मसमर्पित नक्सली बने राजमिस्त्री.

    19/12/2025
    Don't Miss

    ड्रोन से नशाखोरी पर बड़ा अभियान: पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर 10 युवकों को दबोचा, आबकारी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई

    Radheshyam Patel03/02/2026

    बिलासपुर : जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने के…

    छत्तीसगढ़ से बनारस जा रही बस हादसे का शिकार, एक की मौत, दर्जन भर घायल

    03/02/2026

    बिहार में चलेगी पहली बुलेट ट्रेन, किन जगहों से होकर गुजरेगी? जानिए पूरा रूट

    03/02/2026

    अंतरिक्ष से जुड़ा सपना अब बच्चों के करीब! रायपुर में ‘अंतरिक्ष संगवारी’ कार्यक्रम में शामिल हुए गगनवीर शुभांशु शुक्ला

    03/02/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    ड्रोन से नशाखोरी पर बड़ा अभियान: पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर 10 युवकों को दबोचा, आबकारी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई

    03/02/2026

    छत्तीसगढ़ से बनारस जा रही बस हादसे का शिकार, एक की मौत, दर्जन भर घायल

    03/02/2026

    बिहार में चलेगी पहली बुलेट ट्रेन, किन जगहों से होकर गुजरेगी? जानिए पूरा रूट

    03/02/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.