Close Menu
    What's Hot

    गरियाबंद: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    28/03/2026

    छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: जशपुर बनेगा विकास का मॉडल? ‘अंजोर-2047’ के तहत सड़कों और सिंचाई के लिए खुला खजाना…

    28/03/2026

    छत्तीसगढ़ सड़क मरम्मत और पुल सुरक्षा 2026: मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन

    28/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Sunday, March 29
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»राजनीति»Road Accident : रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
    राजनीति

    Road Accident : रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel19/12/2025Updated:23/12/2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Road Accident , रायगढ़। जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

    Train Canceled : 7 ट्रेनें कैंसिल, छत्तीसगढ़ से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों की बढ़ी परेशानी

    जानकारी के अनुसार, ग्राम पुटकापुरी निवासी दयानंद महंत (38) अपनी पत्नी सेवती महंत के साथ सहदेवपाली स्थित प्रोग्रेस टाइल्स फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे दंपती बाइक से फैक्ट्री पहुंचे थे। शाम को काम समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पटेलपाली से तरकेला जाने वाले मार्ग पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि सेवती महंत सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दयानंद महंत को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल दयानंद को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक, मुआवजे तथा आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर जूटमिल थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया।

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    सुव्यवस्थित धान खरीदी से बढ़ा किसानों का भरोसा…. कांकरिया उपार्जन केंद्र की व्यवस्था बनी मिसाल.

    19/12/2025

    मंत्री लखन लाल देवांगन की पत्रकार वार्ता….संरचनात्मक सुधारों से छत्तीसगढ़ में निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जमीनी क्रियान्वयन तेज़.

    19/12/2025

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से सुकमा में पुनर्वास नीति बनी मिसाल…पुनर्वास केंद्र में 35 आत्मसमर्पित नक्सली बने राजमिस्त्री.

    19/12/2025
    Don't Miss

    गरियाबंद: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    Radheshyam Patel28/03/2026

    गरियाबंद, 28 मार्च 2026: आम नागरिकों को दैनिक उपभोग की वस्तुओं के लिए किसी भी…

    छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: जशपुर बनेगा विकास का मॉडल? ‘अंजोर-2047’ के तहत सड़कों और सिंचाई के लिए खुला खजाना…

    28/03/2026

    छत्तीसगढ़ सड़क मरम्मत और पुल सुरक्षा 2026: मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन

    28/03/2026

    IPL 2026: क्रिकेट का महाकुंभ शुरू, जानें शेड्यूल, नई टीमें और बड़े बदलाव

    28/03/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    गरियाबंद: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    28/03/2026

    छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: जशपुर बनेगा विकास का मॉडल? ‘अंजोर-2047’ के तहत सड़कों और सिंचाई के लिए खुला खजाना…

    28/03/2026

    छत्तीसगढ़ सड़क मरम्मत और पुल सुरक्षा 2026: मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन

    28/03/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.