मैनपुर में आत्महत्या की चौथी घटना में 23 वर्षीय युवक की मौत

मैनपुर । गरियाबंद जिले के अंतर्गत ब्लॉक मैनपुर में लगातार आत्महत्या की घटना देखी जा रही है जहां पर पिछले दिनों तीन युवकों के द्वारा पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या कर ली थी वहीं चौथी घटना में ग्राम पंचायत मैनपुर के आश्रित ग्राम अचान पुर में एक 23 वर्षीय युवक जयपाल नागेश ने गांव से लगे खेत में तेंदू के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली कर ली।
जिसकी सूचना परिजनों के द्वारा थाना मैनपुर में दिया गया उसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए ले गई बता दे कि इस घटना से मैनपुर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

