Close Menu
    What's Hot

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    29/03/2026

    गरियाबंद: लाल आतंक से शांति तक का सफर, लेकिन क्या कहानी पूरी हो चुकी है?

    29/03/2026

    गरियाबंद: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    28/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Sunday, March 29
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»राजनीति»SIR Report : छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची से लाखों नाम कटने की आशंका , SIR रिपोर्ट से बड़ा खुलासा
    राजनीति

    SIR Report : छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची से लाखों नाम कटने की आशंका , SIR रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel19/12/2025Updated:23/12/2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    SIR Report
    SIR Report
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    SIR Report , रायपुर।छत्तीसगढ़ में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया के तहत फार्म जमा करने की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई अंतिम तारीख के अनुसार बीती रात 12 बजे तक मतदाताओं को अपने दस्तावेज और फार्म जमा करने का मौका दिया गया था। अब इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक हलकों की निगाहें ड्राफ्ट मतदाता सूची पर टिकी हुई हैं, जिसे जल्द ही निर्वाचन आयोग जारी करने वाला है।

    SIR Report : छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची से लाखों नाम कटने की आशंका , SIR रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

    SIR Report
    SIR Report

    एक निजी न्यूज़ चैनल की विशेष छत्तीसगढ़ में इस बार मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने की संभावना है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राज्यभर में करीब 27 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कट सकते हैं। इनमें वे लोग शामिल हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जो स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर निवास करने चले गए हैं, जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाए गए हैं, या फिर वे मतदाता जो सत्यापन के दौरान बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को अपने पते पर उपलब्ध नहीं मिले।

    SIR Report
    SIR Report

    राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां सबसे अधिक असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। अनुमान के मुताबिक रायपुर जिले में करीब 5 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं। इसके अलावा बिलासपुर में लगभग साढ़े तीन लाख, दुर्ग जिले में 2 लाख से अधिक मतदाता संदिग्ध श्रेणी में हैं। बलौदाबाजार-भाटापारा और कोरबा जिलों में सवा लाख से ज्यादा नाम कटने की संभावना है, जबकि रायगढ़ में करीब 80 हजार और महासमुंद में 90 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं।

    SIR Report
    SIR Report

    निर्वाचन आयोग का कहना है कि SIR की प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और पारदर्शी बनाना है, ताकि फर्जी या डुप्लीकेट नामों को हटाकर केवल पात्र मतदाताओं को ही मतदान का अधिकार मिले। हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में नाम कटने की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक दलों और आम नागरिकों के बीच चिंता भी देखी जा रही है।

    SIR Report
    SIR Report

    अब सभी की नजरें ड्राफ्ट मतदाता सूची पर टिकी हैं, जिसके जारी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि वास्तव में कितने और किन-किन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इसके बाद आपत्ति और सुधार की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है, जिसमें पात्र मतदाता अपने नाम फिर से जुड़वाने के लिए दावा-आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    सुव्यवस्थित धान खरीदी से बढ़ा किसानों का भरोसा…. कांकरिया उपार्जन केंद्र की व्यवस्था बनी मिसाल.

    19/12/2025

    मंत्री लखन लाल देवांगन की पत्रकार वार्ता….संरचनात्मक सुधारों से छत्तीसगढ़ में निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जमीनी क्रियान्वयन तेज़.

    19/12/2025

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से सुकमा में पुनर्वास नीति बनी मिसाल…पुनर्वास केंद्र में 35 आत्मसमर्पित नक्सली बने राजमिस्त्री.

    19/12/2025
    Don't Miss

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    Radheshyam Patel29/03/2026

    मुंबई | स्पोर्ट्स डेस्क Indian Premier League 2026 में आज का मुकाबला दो बड़ी टीमों—Mumbai…

    गरियाबंद: लाल आतंक से शांति तक का सफर, लेकिन क्या कहानी पूरी हो चुकी है?

    29/03/2026

    गरियाबंद: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    28/03/2026

    छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: जशपुर बनेगा विकास का मॉडल? ‘अंजोर-2047’ के तहत सड़कों और सिंचाई के लिए खुला खजाना…

    28/03/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    29/03/2026

    गरियाबंद: लाल आतंक से शांति तक का सफर, लेकिन क्या कहानी पूरी हो चुकी है?

    29/03/2026

    गरियाबंद: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    28/03/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.