Close Menu
    What's Hot

    ड्रोन से नशाखोरी पर बड़ा अभियान: पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर 10 युवकों को दबोचा, आबकारी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई

    03/02/2026

    छत्तीसगढ़ से बनारस जा रही बस हादसे का शिकार, एक की मौत, दर्जन भर घायल

    03/02/2026

    बिहार में चलेगी पहली बुलेट ट्रेन, किन जगहों से होकर गुजरेगी? जानिए पूरा रूट

    03/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Tuesday, February 3
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»देश - विदेश»अजित पवार के अंतिम संस्कार में मातम के बीच बड़ा कांड! 15 लोगों से 30 लाख का सोना लेकर चोर फरार; सुरक्षा में तैनात थे 8000 जवान
    देश - विदेश

    अजित पवार के अंतिम संस्कार में मातम के बीच बड़ा कांड! 15 लोगों से 30 लाख का सोना लेकर चोर फरार; सुरक्षा में तैनात थे 8000 जवान

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel03/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    अजित पवार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: तारीख 28 जनवरी, दिन बुधवार। इस दिन भले ही सूरज निकला था, लेकिन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए वह दिन किसी काली स्याह रात से कम नहीं था। दरअसल, इस दिन प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र ने एक राजनीति के नायक को खो दिया, जिनका नाम था अजीत पवार। पूरा देश गम में था और ‘दादा’ के परिवार को लोग सांत्वना दे रहे थे। उनके अंतिम संस्कार के दिन भीड़ का सैलाब उमड़ गया। उनका अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लगा हुआ था। इसी बीच एक खबर सामने आई जो सबको हैरान कर दी। दिल में गम और आंखों में आंसू लिए पहुंचे लोग कभी सोच नहीं सकते थे कि इस दौरान इस भीड़ में ऐसी भी घटना घट सकती है। मिली जानकारी के अनुसार,अंतिम संस्कार करने के दौरान गम की आड़ में चोरों ने 15 लोगों से 30 लाख रुपए की सोने की चेन चुरा ली।

    मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अजित पवार का पार्थिव शरीर बारामती के विद्या प्रतिष्ठान में रखा गया था। सभी लोग यहीं पर उनका अंतिम दर्शन कर रहे थे। उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दे रहे थे। पुलिस ने बताया कि इसी बीच कुछ चोरों का गिरोह इस भीड़ में शामिल हो गया था। इस गिरोह ने कुल 15 लोगों को निशाना बनाया और उनके चेन चुरा लिए। बताया जा रहा है कि चोरी हुए सभी चेन की कीमत लगभग 15 लाख रुपए होगी। वहीं, वहां पर मौजूद कुछ लोग चौकन्ने थे, जिन्होंने शक होने के आधार पर कुछ चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

    चोरी की शिकायत दर्ज

    एक डिप्टी सीएम के अंतिम संस्कार के दौरान ऐसी घटना होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। बताया जा रहा है कि इस दौरान राज्य के आठ हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। उसके बाद भी चोरों ने पंद्रह लोगों के चेन चुरा लिए। फिलहाल जिन लोगों के चेन चोरी हुए हैं उन सभी लोगों ने बारामती तालुका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

    प्लेन क्रैश में हुई मौत

    गौरतलब है कि 28 जनवरी की सुबह पौने नौ बजे प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ चार लोगों की मौत हो गई। अजित पवार मुंबई से अपने विधानसभा क्षेत्र बारामती जा रहे थे। तभी बारामती में लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हो गया और प्राइवेट प्लेन में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    बिहार में चलेगी पहली बुलेट ट्रेन, किन जगहों से होकर गुजरेगी? जानिए पूरा रूट

    03/02/2026

    पायलट की सतर्कता से टला बड़ा विमान हादसा, अहमदाबाद जैसी त्रासदी से बची फ्लाइट; अब फ्यूल स्विच पर एयर इंडिया की जांच तेज

    03/02/2026

    अमेरिका ने भारत को दी बड़ी राहत: टैरिफ घटकर 18% – रूस से तेल पर अतिरिक्त टैरिफ अभी बरकरार

    03/02/2026
    Don't Miss

    ड्रोन से नशाखोरी पर बड़ा अभियान: पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर 10 युवकों को दबोचा, आबकारी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई

    Radheshyam Patel03/02/2026

    बिलासपुर : जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने के…

    छत्तीसगढ़ से बनारस जा रही बस हादसे का शिकार, एक की मौत, दर्जन भर घायल

    03/02/2026

    बिहार में चलेगी पहली बुलेट ट्रेन, किन जगहों से होकर गुजरेगी? जानिए पूरा रूट

    03/02/2026

    अंतरिक्ष से जुड़ा सपना अब बच्चों के करीब! रायपुर में ‘अंतरिक्ष संगवारी’ कार्यक्रम में शामिल हुए गगनवीर शुभांशु शुक्ला

    03/02/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    ड्रोन से नशाखोरी पर बड़ा अभियान: पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर 10 युवकों को दबोचा, आबकारी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई

    03/02/2026

    छत्तीसगढ़ से बनारस जा रही बस हादसे का शिकार, एक की मौत, दर्जन भर घायल

    03/02/2026

    बिहार में चलेगी पहली बुलेट ट्रेन, किन जगहों से होकर गुजरेगी? जानिए पूरा रूट

    03/02/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.