Author: nikunjkrb@gmail.com
Jail Jammer Upgrade: दिल्ली की तिहाड़ और पुणे की यरवदा की तर्ज पर प्रदेश की सभी जेलों में मोबाइल जैमर लगाए जाएंगे। इसके लिए जेल मुख्यालय के अधिकारी कवायद में जुटे हैं। वर्षों पुराने 2जी जैमर को अपडेट और फ्रिक्वेंसी को रोकने के लिए नई तकनीक की जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि जेल के भीतर से चोरी-छिपे मोबाइल का उपयोग करने वाले कैदियों को रोका जा सके। अब पुराने जैमर नाकाम साबित हो रहे जेल के भीतर इसका उपयोग करने, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा था। लगातार इसकी शिकायत मिलने के बाद 2जी और 3जी…
रायपुर : छत्तीसगढ़ की लोक और जनजातीय सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने की दिशा में संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ ने वर्ष 2026-27 के लिए अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों व विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं को कला के क्षेत्र में प्रशिक्षण और उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि अभाव उनकी प्रगति में बाधा न बने।निर्धारित प्रारूप में पूर्ण दस्तावेजों सहित आवेदन 20 मार्च 2026 तक पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजे जा सकेंगे। लिफाफे पर “अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों/छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना 2026-27” स्पष्ट…
Aaj Ka Rashifal 02 March : 2 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है. ग्रहों की चाल के अनुसार कुछ जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है, तो कुछ को संबंधों और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल- मेषराशि आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है. परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा, बच्चो को उपहार देंगे. बच्चों में काफी खुशी का माहौल दिखेगा. आज पिछले कुछ समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी. घर की…
देशभर के सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों और अभिभावकों के लिए एक अहम खबर सामने आई है. CBSE ने 2026-27 सत्र से कक्षा 6 से नई भाषा नीति लागू करने का फैसला किया है. इस नई व्यवस्था के तहत अब छात्रों को कक्षा 6 से तीन भाषाएं पढ़नी होंगी. यह फैसला नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन 2023 की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है. नई नीति के अनुसार, कक्षा 6 से छात्रों को तीन भाषाएं पढ़नी होंगी, जिनमें से कम से कम दो भाषाएं भारतीय होंगी. तीसरी भाषा के रूप में अंग्रेजी…
CG Budget Session Day 5: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों पर मंत्री जवाब देंगे। विधानसभा में आज मंत्री रामविचार नेताम, ओपी चौधरी और राजेश अग्रवाल अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देंगे। इसके अलावा सदन में राज्य विद्युत नियामक आयोग, मनरेगा और गौसेवा आयोग की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। वहीं ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 149-B बायपास के लिए भूमि मुआवजा मामले की गूंज सुनाई देगी। रामचंद्रपुर के पीएमश्री आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय को परीक्षा केंद्र से वंचित…
रायपुर: होली पर्व से पहले किसानों को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि जारी करने का निर्णय लिया है। कबीरधाम जिले के 1 लाख 17 हजार 344 किसानों को कुल 461.82 करोड़ रुपए की आदान सहायता प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम के माध्यम से आदान सहायता राशि का अंतरण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री किसानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी करेंगे। कवर्धा विकासखंड के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र कवर्धा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही बोड़ला,…
Contractor Yard Fire : गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में पेंड्रा रोड-गेवरोड रेल लाइन निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार के यार्ड में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। यह यार्ड गौरेला के पास ओवरब्रिज के बगल में स्थित है, जहां रेल ट्रैक निर्माण से संबंधित भारी मात्रा में सामान रखा हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते यार्ड में रखी निर्माण सामग्री उसकी चपेट में आ गई। घटना के समय मौके पर फायर ब्रिगेड की कोई टीम मौजूद नहीं थी, जिससे आग पर काबू पाने में दिक्कतें हो रही। बताया जा रहा है कि ठेकेदार…
CG Bank Scam: बिलासपुर जिले के बिल्हा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शाखा में सामने आए दो करोड़ रुपये से अधिक के गबन मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक संदिग्ध मोबाइल फोन भी जब्त किया गया, जिसकी जांच से कई अहम जानकारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है। लगभग 2.06 करोड़ रुपए की रकम का गबन एसीबी अधिकारियों के अनुसार, 19 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 के बीच आरोपी ने कुछ बैंक कर्मियों और अन्य लोगों…
रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) एक बार फिर सुर्खियों में है, अबकी बार मामला उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती का है, जिसमें चयनित अभ्यर्थी की योग्यता पर भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने सवाल उठाते हुए राज्यपाल से शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. मामला उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर के पद पर कानन वर्मा नामक अभ्यर्थी की नियुक्त का है. आरोप है कि वे निर्धारित आयु सीमा से अधिक थे. बताया जा रहा है कि इस भर्ती के खिलाफ दूसरे अभ्यर्थी साकेत अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी.…
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह कदम युवाओं को रोजगार के अवसर देने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री के अनुसार भर्ती परीक्षाओं का आयोजन व्यापम द्वारा वर्ष 2026 में किया जाएगा। संभावित कार्यक्रम के तहत सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 और व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है और…