Author: Radheshyam Patel

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार प्रदेश में अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, जबकि अधिकतम तापमान भी अगले 5 दिनों तक लगभग स्थिर बना रहेगा। मौसम सारांश के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। इस अवधि में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश…

Read More

CGPSC Exam: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 22 फरवरी 2026 को रायपुर जिले के 48 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से सुबह 7 बजे एवं दोपहर 12 बजे किया जाएगा। गोपनीय परीक्षा सामग्री के सुरक्षित परिवहन हेतु संबंधित अधिकारियों को उनके नाम के समक्ष दर्शित परीक्षा केंद्रों के लिए परिवहन अधिकारी/उड़नदस्ता अधिकारी नियुक्त किया गया…

Read More

Historysheeter Rohit Tomar : राजधानी रायपुर के चर्चित हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को कोतवाली पुलिस ने फिर से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 2019 के एक पुराने मामले में कोर्ट से जारी स्थायी वारंट के आधार पर की गई है। गिरफ्तार होने के बाद रोहित तोमर को जेल भेजा गया है। रोहित तोमर और उनके भाई वीरेंद्र तोमर पर राजधानी में मारपीट, वसूली, दुष्कर्म और हत्या जैसे करीब दो दर्जन गंभीर अपराध दर्ज हैं। 2013 के हत्या के मामले में दोनों भाइयों की हाईकोर्ट में रिव्यू पिटीशन खारिज हो चुकी है। इसके अलावा, लगातार मिल रही सूदखोरी की शिकायतों के मद्देनजर रायपुर…

Read More

Naxal Surrender : छत्तीसगढ़ में मार्च महीने से पहले नक्सल विरोधी अभियान तेज हो गए हैं. बड़ी संख्या में नक्सली भी संगठन छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं. सुकमा जिले में मंगलवार को जवानों को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली. 22 माओवादियों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है, जिसमें 21 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली जगरगुण्डा, पेद्दाबोडकेल और मोरपल्ली जैसे इलाके में सक्रिय है. इस सफलता में डीआरजी सुकमा, जिला बल सुकमा, रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी) जगदलपुर और सीआरपीएफ 02, 74, 111, 223, 227 और कोबरा 201 वाहिनी के आसूचना शाखा की विशेष भूमिका रही…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बैकुंठपुर स्थित प्रसिद्ध झुमका पर्यटन स्थल में निर्मित ओपन थिएटर का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने झुमका जलाशय में बोटिंग करते हुए क्षेत्र के मनोहारी प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया तथा यहां विकसित की गई पर्यटन सुविधाओं का अवलोकन किया. मुख्यमंत्री साय ने झुमका जलाशय में शिकारा पर सवार होकर नौका विहार किया. चारों ओर हरियाली, शांत जलराशि और कमल के फूलों से सजा यह रमणीय स्थल अब एक आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में उभर रहा है. मुख्यमंत्री ने यहां बोटिंग, वाटर…

Read More

Income Tax Raids in CG : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिरगिट्टी स्थित नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड में मंगलवार सुबह आयकर विभाग ने दबिश दी है. इस फैक्ट्री में कोका कोला कंपनी के प्रोडक्ट तैयार किया जाता है. यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति से जुड़ी हुई है. फिलहाल दस्तावेजों की जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की 6 सदस्यीय टीम सिरगिट्टी स्थित नर्मदा ड्रिंक्स फैक्ट्री पहुंची. बताया जा रहा है कि आईटी विभाग ने और भी विभिन्न राज्यों के फैक्ट्रियों पर भी छापा मारा है. मौके पर मौजूद अधिकारी आय से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं.…

Read More

नई दिल्ली: कृषि को हमेशा जीवनदायिनी माना जाता है, लेकिन एक नई अंतरराष्ट्रीय स्टडी ने चेतावनी दी है कि यही खेती धीरे-धीरे पृथ्वी के लिए खतरा बनती जा रही है. ‘नेचर क्लाइमेट चेंज’ जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक, दुनिया में खेती से निकलने वाली ग्रीनहाउस गैसों का सबसे बड़ा स्रोत सिर्फ छह देश हैं चीन, इंडोनेशिया, भारत, अमेरिका, थाईलैंड और ब्राजील. कुल वैश्विक कृषि प्रदूषण का 61% हिस्सा अकेले इन्हीं देशों से आता है. यह पहली बार है जब वैज्ञानिकों ने एक विस्तृत ग्लोबल मैप तैयार किया है जो दिखाता है कि किस फसल, किस क्षेत्र और किन तरीकों से सबसे ज्यादा…

Read More

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो महिला सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है. दोनों मामलों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई, जिसमें नगद राशि और सट्टा-सामग्री जब्त की गई है. अलग-अलग क्षेत्रों से दो महिला सटोरिए गिरफ्तार पुलिस ने कवर्धा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 01 शिवाजी कॉलोनी में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी. यहां नन्दिनीन उर्फ़ नीलू गुप्ता को खुद के घर के सामने अंकों पर सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. वहीं मौके से सट्टा-पट्टी, नगद रकम और पेन बरामद…

Read More

CBSE Board Exams 2026: छत्तीसगढ़ के रायपुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। देशभर में कुल 43,67,870 परीक्षार्थी इस वर्ष परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही छात्रों और अभिभावकों की हलचल देखी गई। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। पहले दिन 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्र आयोजित किए जा रहे हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और गाइडलाइन के पालन के…

Read More

Raveena Tandon On Bond With Akshay: फिल्मी सितारों की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर उनके ऑन-स्क्रीन किरदारों से कहीं ज्यादा उनकी निजी जिंदगी और आपसी रिश्तों की चर्चा होती है। दर्शकों के लिए यह हमेशा से ही एक कौतूहल का विषय रहा है कि पर्दे के पीछे कौन किसे डेट कर रहा है या किस मशहूर जोड़ी के टूटने की असली वजह क्या थी। गॉसिप के इसी गलियारे में 90 के दशक की सबसे चर्चित प्रेम कहानी अक्षय कुमार और रवीना टंडन की थी, जो उस दौर में ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बनी हुई थी। उस दौर में रवीना और अक्षय…

Read More