Author: Radheshyam Patel
Aaj Ka Mausam : आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है जिसके पहले भारतीय मौसम विभाग ने जो अपडेट दिया है वो काफी डराने वाला है, उसने आज 5 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका को व्यक्त किया है, जिन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है उनके नाम हैं- असम, मेघालय, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश। तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भी शाम तक बरसात हो सकती है, वैसे भी यहां पर पिछले हफ्ते से काफी बरसात हो रही है जबकि दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पारा चढ़ेगा जिससे गर्मी…
Horoscope 3 March 2026: आज 03 मार्च 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार कल फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि शाम 04 बजकर 33 मिनट तक रहेगी, इसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी. सूर्योदय कालीन मघा नक्षत्र उपरांत पूर्वाफाल्गुन रहेगा. आज सूर्योदय कालीन मघा नक्षत्र उपरांत पूर्वाफाल्गुन रहेगा. वहीं ग्रहों की बात करें तो सूर्योदय कालीन सूर्य, मंगल, बुध और राहु कुम्भ राशि में है. चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे और सिंह राशि में ही चंद्र ग्रहण लगेगा. देव गुरु मिथुन राशि में है. शुक्र और शनि मीन राशि में हैं. केतु सिंह राशि में रहेंगे. आइए जानते हैं, इन ग्रहों के…
देश के कई हिस्सों में एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के कई राज्यों में पारा चढ़ने की संभावना है, जिससे दिन में गर्मी का असर बढ़ेगा। खासकर राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है। हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी रह सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का अनुमान जताया गया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के चलते…
T20 World Cup 2026 : टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. भारतीय टीम ने ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया. कैरेबियाई टीम से मिले 196 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 19.2 ओवर में चेज कर लिया. यह भारतीय टीम का टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा रन चेज भी है. संजू एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 97 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी इस इनिंग में संजू ने 12 चौके और 4 छक्के…
भारत और कनाडा के बीच रणनीतिक रिश्तों को दोबारा पटरी पर लाने की दिशा में आज एक अहम कदम उठने जा रहा है। प्रधानमंत्री Narendra Modi और कनाडा के प्रधानमंत्री Mark Carney के बीच द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है, जिसमें व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। पिछले कुछ समय से दोनों देशों के संबंधों में आई तल्खी के बाद यह बैठक संबंधों को सामान्य बनाने और विश्वास बहाली की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, वार्ता में व्यापार, निवेश, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। CEPA पर…
CG Naxalites Surrender : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बलांगीर-बरगढ़-महासमुंद (बीबीएम) डिवीजन कमेटी से जुड़े 15 इनामी माओवादियों ने देर रात पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह सरेंडर महासमुंद के बलौदा थाने में हुआ, जहां नक्सलियों ने अपने हथियार पुलिस के समक्ष रखे। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिला कैडर और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं। ओडिशा के पश्चिम सब जोनल ब्यूरो सचिव, विकास उर्फ सुदर्शन, जिसने हथियार छोड़े हैं, उस पर 25 लाख रुपये का भारी इनाम घोषित था। इन सभी 15 नक्सलियों ने सरकार की नीतियों में विश्वास…
Chhattisgarh liquor scam : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पिछली कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया को प्रवर्तन निदेशालय (ED) और राज्य की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा द्वारा दर्ज कथित शराब घोटाले से जुड़े दो मामलों में शनिवार को ज़मानत दे दी. दोनों मामले एक ही शराब घोटाले से जुड़े हैं. ईओडब्ल्यू इस मामले में 17 जनवरी 2024 को प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद इस मामले के आपराधिक पहलू की जांच कर रहा है, जबकि ईडी 11 अप्रैल 2024 को ईसीआईआर दर्ज करने के बाद मामले में धन शोधन के पहलू की जांच कर रहा है.…
Hit And Run Case in CG: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हिट एंड रन का मामला आया सामने आया है. जहां एक ट्रैक्टर बाइक सवारों को टक्कर मारकर फरार हो गया. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला, दो बच्चे और युवक का दोस्त घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक अपने दोस्त, भांजे-भांजी और बहन को लेकर उसकी ससुराल से लौट रहा था. इस दौरान सूरजपुर के जरही क्षेत्र में अंबिकापुर बनारस मुख्य मार्ग पर स्थित सोनगरा पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार…
रायगढ़ : रायगढ़ में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन में फंसकर ड्रायवर जिंदा जल गया। वहीं दूसरे चालक की पुष्टि आग बुझने के बाद हो सकती है। फिलहाल मौके पर पुलिस और दमकल की टीम आग को बुझाने में लगी हुई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर तकरीबन 1 बजे घरघोड़ा से कुडुमकेला के बीच कुरकुट नाला के पास एक तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे कुछ ही मिनटों में दोनों ही गाड़ियों…
बिलासपुर : होली और गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)–हटिया के बीच दो-दो फेरे के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इससे कन्फर्म सीट पाने की उम्मीद बढ़ेगी और यात्रियों को लंबी वेटिंग से राहत मिलेगी। ट्रेन नंबर 08609 हटिया–एलटीटी होली स्पेशल 2 और 9 मार्च 2026 (सोमवार) को हटिया से शाम 4:20 बजे रवाना होगी। ट्रेन नंबर 08610 एलटीटी–हटिया होली स्पेशल ट्रेन 4 और 11 मार्च 2026 (बुधवार) को एलटीटी से सुबह 5:00 बजे चलेगी। हटिया से एलटीटी (08609) का बिलासपुर आगमन रात 1:15 बजे…
About Us

Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
Mobile: +91 79874 78036
Address:
Tehsil & Police Station – Mainpur,
District – Gariaband, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.