ग्राम हरदीभाठा में होगा उत्तरकार्य, पिता, पत्नी, दो पुत्र और पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए दिवंगत संतोष कुमार
मैनपुर । ग्राम हरदीभाठा निवासी संतोष कुमार निर्मलकर का सोमवार, 2 नवंबर 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके असमय निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन पर स्वजनों एवं ग्रामीणों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत संतोष कुमार निर्मलकर का दशगात्र, तीजनहावन एवं अन्य उत्तरकार्य से संबंधित धार्मिक कार्यक्रम बुधवार, 4 नवंबर 2026 को उनके गृह ग्राम हरदीभाठा में संपन्न होंगे।
परिवार में शोक, पीछे छोड़ गए भरा-पूरा परिवार
दिवंगत संतोष कुमार निर्मलकर अपने पीछे पिता बैशाखु राम निर्मलकर, धर्मपत्नी नंदनी निर्मलकर, पुत्र हिमांशु एवं कान्हा तथा पुत्री भावना सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
उनके निधन पर लालाराम, सुखराम, साधुराम, पुनीतराम, रमेश, लोकेश, प्रितम, मुकुन्द, दीपक, तिलेश्वर, नेहाल, योगी, यतिन, भाई डोमेश्वर निर्मलकर सहित समस्त निर्मलकर परिवार एवं स्थानीय ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।


