राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर | विकासखंड में कृषि संबंधी समस्याओं, एग्रीस्टैक की अनुपलब्धता, ऑनलाइन राशन व खाद वितरण से निःशक्तजनों को हो रही परेशानियों तथा गैस सिलेंडरों की ओवररेटिंग को लेकर ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी मैनपुर ने आवाज उठाई है। ब्लॉक अध्यक्ष पारेश्वर नेगी के नेतृत्व में एसडीएम मैनपुर के माध्यम से गरियाबंद कलेक्टर के नाम 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन की 4 प्रमुख मांगें:
एग्रीस्टैक व ऑनलाइन खाद वितरण से परेशानी: क्षेत्र में एग्रीस्टैक पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण न होने तथा ऑनलाइन खाद वितरण प्रणाली के कारण निःशक्तजनों एवं किसानों को खाद-बीज प्राप्त करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व की भांति ऑफलाइन माध्यम से लेन-देन एवं वितरण व्यवस्था लागू की जाए।पीडीएस दुकानों में ऑनलाइन अनाज वितरण से समस्या: शासकीय उचित मूल्य दुकानों (पीडीएस) में ऑनलाइन माध्यम से अनाज वितरण किए जाने के कारण निःशक्तजनों को राशन मिलने में काफी समस्या हो रही है। अतः ऑफलाइन माध्यम से वितरण चालू किया जाए।
अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा: हाल ही में हुई अतिवृष्टि के कारण जिन परिवारों के मकान व घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनका तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
एच.पी. गैस एजेंसी की ओवररेटिंग पर कार्रवाई: मैनपुर मुख्यालय स्थित एच.पी. गैस एजेंसी के कर्मियों द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री की जा रही है। इस पर तत्काल रोक लगाते हुए संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
प्रशासन से अपील:
ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि किसानों, निःशक्तजनों की समस्याओं तथा गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर तत्काल उचित प्रशासनिक कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस दौरान समिति के प्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।


एग्रीस्टैक व ऑनलाइन खाद वितरण से परेशानी: क्षेत्र में एग्रीस्टैक पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण न होने तथा ऑनलाइन खाद वितरण प्रणाली के कारण निःशक्तजनों एवं किसानों को खाद-बीज प्राप्त करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व की भांति ऑफलाइन माध्यम से लेन-देन एवं वितरण व्यवस्था लागू की जाए।