Close Menu
    What's Hot

    राज्यसभा पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा का छलका दर्द; AAP से पूछा- ‘क्या मैंने कोई गलती की है?’

    03/04/2026

    छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और ‘लू’ का प्रकोप: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, जानें बचाव के जरूरी उपाय

    03/04/2026

    3 अप्रैल का भविष्यफल: तुला राशि में चंद्रमा और त्रिग्रही योग का असर, जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे

    03/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Friday, April 3
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»छत्तीसगढ़»युवाओं मे डिजिटल कौशल से विकसित भारत की राह होगी आसान…. डॉ. बी. के प्रसाद
    छत्तीसगढ़

    युवाओं मे डिजिटल कौशल से विकसित भारत की राह होगी आसान…. डॉ. बी. के प्रसाद

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel15/01/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    युवाओं मे डिजिटल कौशल से विकसित भारत की राह होगी आसान…. डॉ. बी. के प्रसाद

    शिविर में शिविरार्थियों के साथ ग्रामीणों के लिए व्यक्तित्व निखारनें का अवसर….. पुष्पा नेगी

    मैनपुर । भारत सरकार युवा कार्यकम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन “विकसित भारत के लिए युवा डिजिटल साक्षरता और कौशल विकास ” विषय पर नवीन शासकीय महाविद्यालय मैनपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम भाठीगढ में 13 जनवरी से आयोजित है। शिविर का उद्घाटन सरपंच श्रीमती पुष्पा नेगी के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य डॉ.बी. के. प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में जनपद सदस्य जमुना नेगी, ग्राम समिति अध्यक्ष हरिचन्द्र नेगी, उपसरपंच राजेन्द्र नागेश, जनभागीदारी के पूर्व अध्यक्ष डाकेश्वर नेगी पंच मीना बाई नेगी, व्याख्याता गोविंद पटेल शिक्षक तरूण साहू वरिष्ठ नागरिक विरेन्द्र साहू राजेन्द्र साहू, प्राध्यापक गायत्री मरकाम, माधुरी साहू, आंचल शुक्ला, प्रेमलाल साहू, संगीता टोडर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    कार्यकम में रा.से.यो. प्रेरणा पुरूष स्वामी विवेकानंद के पूजन व लक्ष्यगीत गायन के पश्चात् रा.से.यो. अधिकारी सनबरसन साहू ने बताया कि शिविरार्थी सात दिनों तक सतत् रूप से योग, व्यायाम, प्रभात फेरी, श्रमदान के तहत ग्राम में स्वच्छता अभियान स्कूलों में किचन गार्डन व हेंड पंम्पों में सोख्ता गढ्‌ढें निर्माण के साथ-साथ बौध्दिक चर्चा एवं समसामयिक विषयों पर्यावरण संरक्षण वृक्षारोपण, स्वच्छता, जनसंख्या नियंत्रण, मतदाता जागरूकता आदि में चर्चा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से योजना के उद्देश्यों को प्राप्त करनें का प्रयास करेंगे। अपने विचार व्यक्त करते हुए उपसरपंच राजेन्द्र नागेश ने ग्रामीणों को जागरूकता बनाये रखने का आह्वान करते हुए शिविर को ग्रामीणों का सौभाग्य बताया, व्याख्याता गोविंद पटेल ने व्यक्ति को समय पर कार्य करने व जीवन सुखी बनाने की बात कही। शिक्षक तरूण साहू ने अपनें शिविरार्थी जीवन को याद करते अनुशासित रहकर विकास करने की बात कही। ग्राम समिति अध्यक्ष हरिचन्द्र नेगी ने शिविरार्थियों को स्व विकास के साथ-साथ सामाज विकास पर जोर देने का आह्वान किया।

    अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. बी.के. प्रसाद ने कहा कि आज AI और डिजिटल शिक्षा का जमाना है, इसीलिए भारत सरकार द्वारा विकसित भारत के लिए युवा डिजिटल साक्षरता और कौशल विकास ” विषय पर शिविर लगाया गया है, युवाओं को सतत् परिश्रम करना होगा तभी विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है, रासेयो शिविर में अच्छे सामाजिक जीवन की तैयारी होती है। मुख्य अतिथि सरपंच पुष्पा नेगी ने शिविरार्थियों को स्व विकास के साथ-साथ सामाज विकास पर जोर देते हुए शिविर में शिविरार्थियों के साथ ग्रामीणों के लिए व्यक्तित्व निखारनें का अवसर बताया। सरपंच प्रतिनिधि डाकेश्वर नेगी ने रासेयो से अपनी क्षमता संवर्धन कर समाज के कुरीतियों को दूर करनें व अपनी प्रतिभा से समाज व राष्ट्र को गौरवान्वित करने की बात कही। समारोह का संचालन सह अधिकारी संजय रामटेके एवं आभार प्रदर्शन जयश्री वर्मा ने किया। इस अवसर पर शिविर नायक मिश्रीलाल यादव, ज्ञानसिंग मरकाम एवं शिविर नायिका माधुरी ठाकुर, गरिमा साहू के साथ समस्त शिविरार्थी व बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और ‘लू’ का प्रकोप: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, जानें बचाव के जरूरी उपाय

    03/04/2026

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026
    Don't Miss

    राज्यसभा पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा का छलका दर्द; AAP से पूछा- ‘क्या मैंने कोई गलती की है?’

    Radheshyam Patel03/04/2026

    राधेश्याम पटेल / गरियाबंद नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर मची अंदरूनी हलचल…

    छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और ‘लू’ का प्रकोप: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, जानें बचाव के जरूरी उपाय

    03/04/2026

    3 अप्रैल का भविष्यफल: तुला राशि में चंद्रमा और त्रिग्रही योग का असर, जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे

    03/04/2026

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    राज्यसभा पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा का छलका दर्द; AAP से पूछा- ‘क्या मैंने कोई गलती की है?’

    03/04/2026

    छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और ‘लू’ का प्रकोप: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, जानें बचाव के जरूरी उपाय

    03/04/2026

    3 अप्रैल का भविष्यफल: तुला राशि में चंद्रमा और त्रिग्रही योग का असर, जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे

    03/04/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.