Close Menu
    What's Hot

    पूर्णाहुति के साथ मानस गान का हुआ समापन राम नाम की गूंज से सराबोर हुए ग्रामीण

    17/02/2026

    जोबा मोड़ पर बाइक और स्कॉर्पियो वाहन से जोरदार टक्कर से बाइक सवार हुई मौत

    17/02/2026

    थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सातमारी पहाडी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प हथियार बरामद

    16/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Tuesday, February 17
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»मनोरंजन»The Diary of Manipur Teaser: मोनालिसा का बंजारन लुक, मशाल के साथ किया धमाकेदार एक्शन
    मनोरंजन

    The Diary of Manipur Teaser: मोनालिसा का बंजारन लुक, मशाल के साथ किया धमाकेदार एक्शन

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel11/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    मोनालिसा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    The Diary of Manipur Teaser: महाकुंभ मेले में वायरल होकर रातोंरात पहचान बनाने वाली मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं। एक साल बाद उन्होंने प्रयागराज के माघ मेले में वापसी की है, लेकिन इस बार वजह सिर्फ उनकी मौजूदगी नहीं, बल्कि बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस उनकी एंट्री भी है। कभी माला बेचने वाली मोनालिसा अब बड़े पर्दे पर नजर आने जा रही हैं। वह अभिनेता राजकुमार राव के भाई अमित राव के साथ फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में दिखाई देंगी, जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है और सोशल मीडिया पर उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का निर्देशन सनोज मिश्रा ने किया है, जो इससे पहले ‘गांधीगिरी’ (2016) और ‘शशांक’ (2023) जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। खास बात यह है कि मोनालिसा को यह फिल्म ऑफर उनकी रील वायरल होने के बाद ही मिली थी। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद पूरी टीम ने मां गंगा का आशीर्वाद भी लिया, जिसके बाद अब इसका टीजर दर्शकों के सामने आ चुका है।

    कैसा है मोनालिसा का लुक?

    टीजर की शुरुआत मोनालिसा से होती है। उनकी कजरारी आंखें, सादगी, डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस तुरंत ध्यान खींच लेते हैं। टीजर से साफ झलकता है कि फिल्म की कहानी मणिपुर के पुराने इतिहास और वहां की राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी गंभीर और दमदार लगती है, वहीं फिल्म में मौजूद बाकी कलाकार भी अपने किरदारों में मंझे हुए नजर आते हैं। बिना किसी लंबी एक्टिंग ट्रेनिंग के पहली ही फिल्म में मोनालिसा का काम काबिल-ए-तारीफ माना जा रहा है और दर्शक उनकी मासूम अदाकारी की सराहना कर रहे हैं।

    कहां हुई फिल्म की शूटिंग?

    ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ मोनालिसा के करियर की पहली फिल्म है। इससे पहले निर्देशक सनोज मिश्रा ने फिल्म और मोनालिसा के सफर को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग चार अलग-अलग चरणों में पूरी की गई। शूटिंग की शुरुआत उत्तर प्रदेश के इटावा से हुई, इसके बाद मणिपुर में कई लोकेशनों पर काम किया गया। नेपाल में एक शेड्यूल पूरा करने के बाद देहरादून में फिल्म का बड़ा हिस्सा शूट किया गया। सनोज मिश्रा ने यह भी बताया कि उन्होंने मोनालिसा को पहली बार महाकुंभ मेले में देखा था, जब उनकी रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने मोनालिसा को मेले में देखा, तो मुझे बहुत बुरा लगा कि लोग सिर्फ रील और सेल्फी के लिए उन्हें परेशान कर रहे थे। वह मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली हैं और एक बंजारा परिवार से आती हैं, जो बेहद सीधे-सादे लोग हैं। इसी वजह से मैंने उन्हें फिल्म में लीड रोल देने का फैसला किया।’

    मोनालिसा की फिल्म में नहीं होगी आवाज

    फिल्म मिलने के बाद मोनालिसा को एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई और ट्रेनिंग के लिए पहले इंदौर और फिर मुंबई भेजा गया। शुरुआत में उन्हें सिर्फ अपना नाम लिखना आता था। इस पर निर्देशक ने कहा, ‘यह एक चुनौती भरा काम था, लेकिन मोनालिसा बहुत मेहनती और समर्पित हैं। मैंने म्यूजिक वीडियो के अलावा दो साउथ फिल्मों की शूटिंग में भी उनकी मदद की है। अभी उन्हें उच्चारण की समस्या है, इसलिए फिल्म में डबिंग का सहारा लिया गया है। हालांकि उन्होंने एक्टिंग को अच्छी तरह से अपनाया है और उनकी मासूमियत ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।’

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    ‘धुरंधर’ का धमाका! ‘छावा’, ‘पुष्पा 2’ और ‘जवान’ को पछाड़ बनी सबसे लंबी ट्रेंडिंग भारतीय फिल्म

    16/02/2026

    ‘डोंट बी शाय’ बना लंदन प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स इवेंट का स्टार, आलिया भट्ट ने बताया शाय की कहानी

    14/02/2026

    Salman Khan की कॉल ने Varun Dhawan को किया हैरान, रात 2 बजे क्या कहा ‘बॉर्डर 2’ एक्टर से?

    13/02/2026
    Don't Miss

    पूर्णाहुति के साथ मानस गान का हुआ समापन राम नाम की गूंज से सराबोर हुए ग्रामीण

    Radheshyam Patel17/02/2026

    पूर्णाहुति के साथ मानस गान का हुआ समापन राम नाम की गूंज से सराबोर हुआ…

    जोबा मोड़ पर बाइक और स्कॉर्पियो वाहन से जोरदार टक्कर से बाइक सवार हुई मौत

    17/02/2026

    थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सातमारी पहाडी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प हथियार बरामद

    16/02/2026

    CG Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ सरकार 24 फरवरी को विधानसभा में पेश करेगी नया बजट, वित्त मंत्री कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट

    16/02/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    पूर्णाहुति के साथ मानस गान का हुआ समापन राम नाम की गूंज से सराबोर हुए ग्रामीण

    17/02/2026

    जोबा मोड़ पर बाइक और स्कॉर्पियो वाहन से जोरदार टक्कर से बाइक सवार हुई मौत

    17/02/2026

    थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सातमारी पहाडी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प हथियार बरामद

    16/02/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.