Close Menu
    What's Hot

    गरियाबंद: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    28/03/2026

    छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: जशपुर बनेगा विकास का मॉडल? ‘अंजोर-2047’ के तहत सड़कों और सिंचाई के लिए खुला खजाना…

    28/03/2026

    छत्तीसगढ़ सड़क मरम्मत और पुल सुरक्षा 2026: मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन

    28/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Sunday, March 29
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»खेल»T20 World Cup 2026: दूसरे दिन 3 जबरदस्त मुकाबले, सुबह 11 बजे से रात तक क्रिकेट का धमाका
    खेल

    T20 World Cup 2026: दूसरे दिन 3 जबरदस्त मुकाबले, सुबह 11 बजे से रात तक क्रिकेट का धमाका

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel08/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    T20
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है। पहले दिन कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले गए। इसमें तीन टीमों ने अपने अपने मैच जीतकर दो दो अंक हासिल कर लिए और अंक तालिका में अपना खाता भी खोल लिया। बाकी तीन टीमों का खाता अभी खुलना बाकी है। इस बीच अब बात अगर दूसरे दिन की करें तो इस दिन भी तीन मैच होंगे। भारतीय समय अनुसार सुबह 11 बजे से मैच शुरू हो जाएंगे, जो रात तक जारी रहेंगे। हालांकि भारतीय टीम दूसरे दिन मैदान पर नजर नहीं आएगी। पाकिस्तानी टीम भी इस दिन मैच नहीं खेलेगी।

    8 फरवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होगा न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला

    आईसीसी टी20 विश्व कप के दूसरे दिन क्रिकेट का पूरा रोमांच देखने के लिए मिलेगा। कई बड़ी टीमें मैदान पर दिखाई देंगी। दूसरे दिन के शेड्यूल की बात की जाए तो पहला मैच 11 बजे से शुरू होगा। इसमें न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वैसे तो न्यूजीलैंड की टीम काफी मजबूत मानी जाती है, लेकिन अफगानिस्तान की टीम को कम करके नहीं आंका जा सकता है। कई बार ये टीम आईसीसी टूर्नामेंट में उलटफेर कर बड़ी टीमों को हराकर उनका खेल खराब कर चुकी है। क्या इस बार भी ऐसा ही कुछ होगा, ये देखना दिलचस्प होगा।

    दिन के दूसरे मैच में इंग्लैंड और नेपाल के बीच खेला जाएगा मैच

    इसके बाद 8 फरवरी को दूसरा मैच इंग्लैंड और नेपाल के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वैसे तो इस मैच में भी इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहेगा, लेकिन नेपाल की टीम हाल ही में अच्छा क्रिकेट खेलकर आई है और भारत की ओवोहवा उसे रास भी आती है। क्या इस मैच में कोई हैरान करने वाला रिजल्ट आएगा, ये भी देखना काफी रोचक होगा।

    श्रीलंका का सामना कोलंबो में आयरलैंड से होगा

    दूसरे दिन का तीसरा और आखिरी मुकाबला श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा। ये मैच भारत में नहीं, बल्कि श्रीलंका में होगा। ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम सात बजे से शुरू होगा। आयरलैंड की टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिनके पास इस तरह मैचों का अपार अनुभव है। श्रीलंका की टीम अपने घर में जरूर खेलेगी, लेकिन हाल ही में अपने घर पर श्रीलंका को इंग्लैंड ने कई बार पटका है। ऐसे में श्रीलंका के लिए ये बाजी जीतना कोई आसान काम नहीं होगा।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    IPL 2026: क्रिकेट का महाकुंभ शुरू, जानें शेड्यूल, नई टीमें और बड़े बदलाव

    28/03/2026

    संजू सैमसन की जादुई पारी! टीम इंडिया को दिलाया सेमीफाइनल का टिकट, कप्तान सूर्या ने सिर झुकाकर किया अभिवादन; वीडियो हो रहा वायरल

    02/03/2026

    Rohit Sharma Wasim Akram: रोहित शर्मा-वसीम अकरम गले मिलने का VIDEO वायरल, सोशल मीडिया पर भड़का बवाल

    16/02/2026
    Don't Miss

    गरियाबंद: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    Radheshyam Patel28/03/2026

    गरियाबंद, 28 मार्च 2026: आम नागरिकों को दैनिक उपभोग की वस्तुओं के लिए किसी भी…

    छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: जशपुर बनेगा विकास का मॉडल? ‘अंजोर-2047’ के तहत सड़कों और सिंचाई के लिए खुला खजाना…

    28/03/2026

    छत्तीसगढ़ सड़क मरम्मत और पुल सुरक्षा 2026: मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन

    28/03/2026

    IPL 2026: क्रिकेट का महाकुंभ शुरू, जानें शेड्यूल, नई टीमें और बड़े बदलाव

    28/03/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    गरियाबंद: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    28/03/2026

    छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: जशपुर बनेगा विकास का मॉडल? ‘अंजोर-2047’ के तहत सड़कों और सिंचाई के लिए खुला खजाना…

    28/03/2026

    छत्तीसगढ़ सड़क मरम्मत और पुल सुरक्षा 2026: मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन

    28/03/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.