Close Menu
    What's Hot

    परी उद्गम भाटीगढ़ में पारंपरिक रीति से संपन्न हुई ठाकुर देव जतरा, आस्था और कृषि विश्वास का अद्भुत संगम

    29/03/2026

    मैनपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन’ का खौफ: तालाबों और सड़कों से गायब हुई शराब की महफिलें, तस्करों में हड़कंप

    29/03/2026

    18 वर्षों बाद बुढ़ालपेन कुंडामिलान (डूमा) जात्रा, 35 गांवों को न्यौता, गोपालपुर में मेला जैसा माहौल

    29/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Sunday, March 29
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»Uncategorized»NIA Recruitment 2026 : 12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका, अभी करें आवेदन
    Uncategorized

    NIA Recruitment 2026 : 12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका, अभी करें आवेदन

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel08/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    NIA
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    NIA Recruitment 2026 : देश की प्रमुख जांच एजेंसी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी में काम करना सम्मान और जिम्मेदारी दोनों माना जाता है. अगर आप पहले से पुलिस या केंद्रीय सुरक्षा बल में सेवा दे रहे हैं और जांच या इंटेलिजेंस के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर हो सकता है. NIA ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत कुल 88 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इस भर्ती में अनुभवी और योग्य उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी और चयन डेप्युटेशन के आधार पर किया जाएगा.राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.  इस भर्ती के तहत कुल 88 पद भरे जाएंगे. इनमें 38 पद इंस्पेक्टर, 27 पद सब इंस्पेक्टर, 11 पद असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और 12 पद हेड कॉन्स्टेबल के लिए निर्धारित किए गए हैं.इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7आज  से शुरू हो चुकी है और आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 21 फरवरी 2026 तय की गई है. यह भर्ती पूरी तरह डेप्युटेशन के आधार पर होगी, यानी केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो पहले से किसी सरकारी सुरक्षा बल या पुलिस विभाग में कार्यरत हैं.

    योग्यता 

    इंस्पेक्टर पद के लिए उम्मीदवार का राज्य पुलिस या केंद्र शासित प्रदेश पुलिस में समान पद पर कार्यरत होना जरूरी है. इसके अलावा लेवल 06 पर कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए.उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ क्रिमिनल जांच, इंटेलिजेंस, आईटी या आतंकवाद विरोधी कार्य का कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए.सब इंस्पेक्टर पद के लिए उम्मीदवार का केंद्र या राज्य पुलिस बल में लेवल 05 पर कम से कम 6 साल की सेवा जरूरी है. साथ ही उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन और जांच या इंटेलिजेंस क्षेत्र में 2 साल का अनुभव होना चाहिए.असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पद के लिए उम्मीदवार का हेड कॉन्स्टेबल के पद पर लेवल 04 में कम से कम 5 साल का अनुभव होना जरूरी है. साथ ही ग्रेजुएशन की डिग्री और जांच से जुड़ा अनुभव होना चाहिए.हेड कॉन्स्टेबल पद के लिए उम्मीदवार का केंद्र या राज्य पुलिस में कार्यरत होना जरूरी है और उम्मीदवार का न्यूनतम 12वीं पास होना अनिवार्य है.

    आयु सीमा

    इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष तय की गई है. आयु की गणना सरकारी नियमों के अनुसार की जाएगी.

    कितनी मिलेगी सैलरी 

    इंस्पेक्टर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक वेतन दिया जाएगा.सब इंस्पेक्टर पद के लिए वेतन 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक निर्धारित किया गया है.असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक वेतन मिलेगा.हेड कॉन्स्टेबल पद के लिए वेतन 25,500 रुपये से 81,700 रुपये तक तय किया गया है.इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी.

    चयन प्रक्रिया कैसी होगी

    इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन डेप्युटेशन प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा. इसमें उम्मीदवार की सेवा रिकॉर्ड, अनुभव, योग्यता और विभागीय सिफारिश को ध्यान में रखा जाएगा. योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के बाद अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

    कैसे करें आवेदन

    इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले NIA की आधिकारिक वेबसाइट से भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करना होगा. इसके बाद उसमें दिए गए बायोडाटा फॉर्म को डाउनलोड कर सही तरीके से भरना होगा.फॉर्म भरते समय उम्मीदवार को अपना नाम, जन्मतिथि, पद का नाम, योग्यता, अनुभव और वेतन से जुड़ी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी. इसके बाद आवेदन फॉर्म को संबंधित विभाग या अधिकारी से सत्यापित और फॉरवर्ड करवाना होगा.सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करने के बाद आवेदन फॉर्म को स्पीड पोस्ट के माध्यम से NIA मुख्यालय, लोधी रोड, नई दिल्ली के पते पर भेजना होगा.

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    MSP बढ़ोतरी के बाद भी किसानों को पूरा लाभ क्यों नहीं मिल रहा? यूपी सरकार की रणनीति का विश्लेषण

    24/03/2026

    कितनी उम्र वाले छात्र कर सकते हैं NEET UG 2026 के लिए आवेदन? पढ़ें पूरी जानकारी

    12/02/2026

    12 February Bharat Bandh: आज भारत बंद है, जानें क्या राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते बैंक और ATM रहेंगे बंद

    12/02/2026
    Don't Miss

    परी उद्गम भाटीगढ़ में पारंपरिक रीति से संपन्न हुई ठाकुर देव जतरा, आस्था और कृषि विश्वास का अद्भुत संगम

    Radheshyam Patel29/03/2026

    भाटीगढ़ (परी उद्गम): ग्रामीण परंपराओं और लोक आस्था का एक विशिष्ट उदाहरण उस समय देखने…

    मैनपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन’ का खौफ: तालाबों और सड़कों से गायब हुई शराब की महफिलें, तस्करों में हड़कंप

    29/03/2026

    18 वर्षों बाद बुढ़ालपेन कुंडामिलान (डूमा) जात्रा, 35 गांवों को न्यौता, गोपालपुर में मेला जैसा माहौल

    29/03/2026

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    29/03/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    परी उद्गम भाटीगढ़ में पारंपरिक रीति से संपन्न हुई ठाकुर देव जतरा, आस्था और कृषि विश्वास का अद्भुत संगम

    29/03/2026

    मैनपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन’ का खौफ: तालाबों और सड़कों से गायब हुई शराब की महफिलें, तस्करों में हड़कंप

    29/03/2026

    18 वर्षों बाद बुढ़ालपेन कुंडामिलान (डूमा) जात्रा, 35 गांवों को न्यौता, गोपालपुर में मेला जैसा माहौल

    29/03/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.