एक करोड़ का ईनामी नक्सली गणेश उईके सीसी मेंबर उड़ीसा के मुठभेड़ में ढेर
गरियाबंद । उड़ीसा के स्पेशल फोर्स SOG व सीआरपीएफ व बीएसएफ़ की संयुक्त टीमों के द्वारा लगातार सर्चिंग के दौरान एक करोड़ के ईनामी सीसी मेंबर गणेश यूके ढेर समेत 6 नक्सलियों को ढेर किया गया है । मिली जानकारी के अनुसार
छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा के कंधमाल मे 6 नक्सलियों को ढेर किया ।जिसमें मारे गए नक्सलियों के शव समेत हथियार भी बरामद करने की सूचना मिल रही है,

- और इस मुठभेड़ में 2 महिला नक्सली भी शामिल बताए जा रहे हैं। मृत नक्सलियों में कुछ छत्तीसगढ़ के नक्सली भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। बता दे की सीसी मेंबर गणेश यूके उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में के कमान संभाल रहे थे जो की 40 वर्षों से सक्रिय थे। जो कि आज मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के हाथों मारे जाने की सूचना प्राप्त हो रही है यह सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है, जो की गणेश यूके जैसे सीसी मेंबर के साथ 6 नक्सली देर किए गए हैं गणेश यूको को पाका हनुमंत के नाम से जाना जा रहा था। जहां पर मुठभेड़ हुई वहां 12 नक्सलियों की मौजूदगी बताई जा रही है सर्चिंग लगातार जारी है।






