3 मार्च को चंद्र ग्रहण 4 मार्च को मनेगी होली

मैनपुर । होलिका दहन 2 मार्च सोमवार एवं बसंत उत्सव होली का त्यौहार 4 मार्च बुधवार को मनाया जायेगा दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित योगेश शर्मा ने बताया कि देव पंचांग के अनुसार होलिका दहन का मुहूर्त 2 मार्च सोमवार रात्रि 1.26 से 2.38 तक है 4 मार्च बुधवार को बसंत उत्सव होली का त्यौहार मनाया जाएगा इस वर्ष 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने कारण होली का पर्व होलिका दहन के एक दिन बाद मनाया जाएगा खंडग्रासचंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 मंगलवार को है जिसका सूतक 3 मार्च को प्रातः 9:07 में लगेगा मोक्ष शाम 6:47 को होगा यह ग्रहण भारत में दृश्य एवं मान्य होने कारण ग्रहण काल के सभी नियम लागू होंगे मंगलवार 3 मार्च कोप्रातः पूजन के बाद 9:00 बजे से मंदिरों के पट बंद रहेंगे ग्रहण काल में भगवान की मूर्ति का स्पर्श निषेध होता है इस दौरान भगवत भजन नाम जप कीर्तन विशेष फलदाई होती है ग्रहण मोक्ष के उपरांत स्नान दान करने से भगवत कृपा एवं सुख शांति समृद्धि की प्राप्ति होती है

