Close Menu
    What's Hot

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    29/03/2026

    गरियाबंद: लाल आतंक से शांति तक का सफर, लेकिन क्या कहानी पूरी हो चुकी है?

    29/03/2026

    गरियाबंद: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    28/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Sunday, March 29
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»खेल»IPL Mini Auction : 359 खिलाड़ियों की किस्मत खुलेगी, केवल 77 को मिलेगी जगह
    खेल

    IPL Mini Auction : 359 खिलाड़ियों की किस्मत खुलेगी, केवल 77 को मिलेगी जगह

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel13/12/2025Updated:31/12/2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    IPL Mini Auction नई दिल्ली, 13 दिसंबर। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मिनी ऑक्शन को लेकर क्रिकेट फैंस की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। 16 दिसंबर को होने वाले इस मिनी ऑक्शन में लीग की सभी 10 फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी। ऑक्शन में कुल 359 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे, लेकिन इनमें से सिर्फ 77 खिलाड़ियों को ही टीमों में जगह मिलने की संभावना है।

    Raigarh Accident : रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, रेत से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा

    इस बार भी ऑक्शन सूची में कई बड़े और चर्चित खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, जिन पर फ्रेंचाइजियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। माना जा रहा है कि इनमें से कई खिलाड़ी करोड़पति बनने वाले हैं।

    कैमरन ग्रीन पर रह सकती है सबसे ज्यादा नजर
    ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इस मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा मांग में रहने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ तेज गेंदबाजी करने की क्षमता उन्हें बेहद खास बनाती है। ग्रीन अब तक आईपीएल में 29 मैचों में 707 रन बनाने के साथ 17 विकेट भी ले चुके हैं। हालांकि चोट के कारण वह पिछले सीजन में नहीं खेल पाए थे, लेकिन इसके बावजूद कई टीमें उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी।

    वेंकटेश अय्यर को मिल सकती है फिर बड़ी रकम
    भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर पर भी इस बार बड़ी बोली लगने की उम्मीद है। मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, हालांकि पिछला सीजन उनके लिए खास नहीं रहा। इसके बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया, लेकिन उनकी ऑलराउंड क्षमता के चलते वह एक बार फिर फ्रेंचाइजियों की पहली पसंद बन सकते हैं।

    लियाम लिविंगस्टन भी रडार पर
    इंग्लैंड के विस्फोटक ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन पर भी सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले लिविंगस्टन पिछले सीजन आईपीएल जीतने वाली आरसीबी टीम का हिस्सा थे। उनकी मैच विनर क्षमता उन्हें ऑक्शन में खास बनाती है।

    रवि बिश्नोई पर भी लग सकती है बोली की होड़
    भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई भी इस मिनी ऑक्शन के अहम खिलाड़ी माने जा रहे हैं। किफायती गेंदबाजी के लिए मशहूर बिश्नोई ने अब तक आईपीएल के 77 मैचों में 72 विकेट झटके हैं। ऐसे में कई टीमें अपनी स्पिन आक्रमण को मजबूत करने के लिए उन पर दांव लगा सकती हैं।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    29/03/2026

    IPL 2026: क्रिकेट का महाकुंभ शुरू, जानें शेड्यूल, नई टीमें और बड़े बदलाव

    28/03/2026

    संजू सैमसन की जादुई पारी! टीम इंडिया को दिलाया सेमीफाइनल का टिकट, कप्तान सूर्या ने सिर झुकाकर किया अभिवादन; वीडियो हो रहा वायरल

    02/03/2026
    Don't Miss

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    Radheshyam Patel29/03/2026

    मुंबई | स्पोर्ट्स डेस्क Indian Premier League 2026 में आज का मुकाबला दो बड़ी टीमों—Mumbai…

    गरियाबंद: लाल आतंक से शांति तक का सफर, लेकिन क्या कहानी पूरी हो चुकी है?

    29/03/2026

    गरियाबंद: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    28/03/2026

    छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: जशपुर बनेगा विकास का मॉडल? ‘अंजोर-2047’ के तहत सड़कों और सिंचाई के लिए खुला खजाना…

    28/03/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    29/03/2026

    गरियाबंद: लाल आतंक से शांति तक का सफर, लेकिन क्या कहानी पूरी हो चुकी है?

    29/03/2026

    गरियाबंद: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    28/03/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.