- साहेबिनकछार के ग्रामीण मूलभूत समस्याओं को लेकर सैकड़ो की संख्या में किया चक्काजाम


रिपोर्ट/राधे पटेल गरियाबंद
गरियाबंद । ग्राम पंचायत साहेबिनकछार के मूलभूत समस्याओं का आज पर्यन्त तक निराकरण करने को लेकर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण ने चक्का जाम किया। बता दे कि सुदुर वनांचल क्षेत्र उड़ीसा सीमा से लगा ग्राम पंचायत साहेबिनकछार के आश्रित ग्राम- नागेश, करलाझर, कोदोमाली, साहेबिनकछार विकासखण्ड मैनपुर, जिला-गरियाबंद में आजादी के अमृत महोत्सव 78वीं वर्ष पूर्ण होने के बावजूद क्षेत्र गंभीर मूलभूत समस्याओं से जुझ रहा है। यहां निवासरत् विशेष पिछड़ी जनजाति भुजिया, कमार एवं अन्य परंपरागत वन-निवासी कई पीढ़ियों से निवास करते आ रहे है।उपरोक्त समुदाय के लोगों की आवश्यक मूल-भूत समस्याओं जैसे :-सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, दूरसंचार एवं अन्य समस्याओं के लिए हमारे द्वारा अनेकों बार जन-समस्या निवारण शिविर, ग्राम सुराज, लोक सुराज अभियान, कलेक्टर जनदर्शन, सुशासन तिहार आदि में पिछले 10 वर्षों से शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। जिसका जिले के संवैधानिक पदों पर बैठे आला अधिकारी एवं कर्मचारियों की लापरवाही एवं अनदेखी किये जाने के कारण शासन की योजना का लाभ जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसलिए ग्रामीणों के द्वारा आक्रोशित होकर सैकड़ो की संख्या में नेशनल हाईवे 130 सी को चार घंटे के लिए चक्का जाम किया गया।

क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर मांग इस प्रकार है:-
जावे।

1. मुख्यमार्ग बम्हनीझझोला से उड़ीसा सीमा तक 25 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण स्वीकृति घ्त शासन को भेजा जायेगा
अतिशीघ्र कराया जावे।
2. किसी कारणवश इंदागांव में स्थानांतरित किये गये आदिवासी कन्या छात्रावास एवं कन्या शाला साहेबिनकछार को मूल स्थान पर संचालित किया जावे तथा भवन निर्माण कराया
“संचालन हेतु आगामी शिक्षा वर्ष किया जायेगा, 3. सभी विद्युत विहीन ग्रामों में विद्युतीकरण का कार्ये शीघ्र प्रारंभ किया जावे। शीघ्र चालू कराया जाई
4. ग्राम पंचायत साहेबिनकछार के आश्रित ग्राम करलाझर, साहेबिकछार, नागेश, कोदोमाली में वर्ष 2023 से स्वीकृत मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत बन रहे अधुरे शाला भवनों को पूर्ण किया जाये। जाच कर पूर्ण किया जायेगा
5. माध्यमिक शाला साहेबिनकछार में युक्त-युक्तिकरण के तहत 1 शिक्षक की नियुक्ति हुई थी जो कि आज पर्यंत तक अनुपस्थित है उसे तत्काल शाला में पदभार ग्रहण कराया जावे। पदभार ग्रहण कराया जायेगा अतिशोध
6. ग्राम साहेबिनकछार में जियो टॉवर लगाया गया है उसे तत्काल चालू कराया जावे। समान आनं कथा
7. उप-स्वास्थ्य केन्द्र करलाझार में विद्युत एवं नल-जल को चालू कराया जावे।
8. अधूरे पड़े नल-जल योजना को पुनः चालू कराया जाए
अब देखना यह है कि इस ग्रामीणों के द्वारा चक्का जाम का कितना असर होता है और लोगों को मूलभूत सुविधा कब तक मुहैया कराई जा सकती है।

