Close Menu
    What's Hot

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    29/03/2026

    गरियाबंद: लाल आतंक से शांति तक का सफर, लेकिन क्या कहानी पूरी हो चुकी है?

    29/03/2026

    गरियाबंद: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    28/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Sunday, March 29
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»देश - विदेश»Holi 2026 Hangover: होली सेलिब्रेशन के बाद नहीं होगी परेशानी, ये 5 आसान घरेलू तरीके तुरंत कम करेंगे हैंगओवर
    देश - विदेश

    Holi 2026 Hangover: होली सेलिब्रेशन के बाद नहीं होगी परेशानी, ये 5 आसान घरेलू तरीके तुरंत कम करेंगे हैंगओवर

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel26/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Holi
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Holi 2026 Hangover: होली का त्योहार रंगों, मिठाइयों और दोस्तों के साथ जश्न मनाने का मौका होता है. लेकिन कई बार यह जश्न थोड़ा भारी पड़ जाता है. रंग खेलने के बाद देर रात तक पार्टी, शराब या भांग पीना और अनियमित खान-पान अगली सुबह परेशानी बन सकता है. सिरदर्द, मतली, थकान, कमजोरी और सुस्ती जैसी दिक्कतें हैंगओवर के आम लक्षण है. कई लोगों को डिहाइड्रेशन की वजह से चक्कर आना भी महसूस होता है. डॉक्टर के अनुसार ज्यादा शराब या भांग लेने से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो जाती है. इस वजह से हैंगओवर होता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आप भी होली के बाद सुस्त और थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर राहत कैसे पा सकते हैं?

    भरपूर पानी और नारियल पानी पिएं

    हैंगओवर की सबसे बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी है. इसलिए सबसे पहले शरीर को हाइड्रेट करना जरूरी है. दिनभर थोड़ा-थोड़ा करके पानी पिएं. हैंगओवर उतारने के लिए नारियल पानी भी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर में खोए हुए मिनरल्स की भरपाई करते हैं. वहीं जरूरत हो तो ओआरएस का गोल भी आप ले सकते हैं.

    नींबू पानी से मिलेगी ताजगी

    गुनगुने पानी में नींबू पानी मिलाकर पीना हैंगओवर में राहत दे सकता है. नींबू में मौजूद विटामिन सी शरीर को तरोताजा करने में मदद करता है. इससे मतली और सिर दर्द में भी आराम मिल सकता है. सुबह खाली पेट एक गिलास नींबू पानी पीने से शरीर हल्का महसूस होता है और पाचन भी बेहतर होता है.

    हल्का और पौष्टिक खाना खाएं

    हैंगओवर की हालत में तला-भूना खाना और ज्यादा मसालेदार खाना नुकसान कर सकता है. इससे एसिडिटी और पेट में जलन बढ़ सकती है. ऐसे समय में खिचड़ी, दलिया, सूप या उबली सब्जियां खाना बेहतर रहता है. दही और छाछ जैसे हल्के ऑप्शन भी पाचन को संभालने में मदद करते हैं.

    फल खाएं, शरीर को दें एनर्जी

    केला पोटेशियम का अच्छा सोर्स है जो शराब की वजह से बिगड़े इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को ठीक करने में मदद करता है. पपीता और दूसरे ताजा फल भी शरीर को ऊर्जा देते हैं और कमजोरी दूर करने में मदद करते हैं. ऐसे में हैंगओवर उतारने के लिए सुबह के नाश्ते में दही के साथ केला आप ले सकते हैं.

    हर्बल टी पिएं

    हैंगओवर कम करने के लिए आप तुलसी, पुदीना और सौंफ से बनी हर्बल टी पी सकते हैं. यह शरीर को ठंडक देती है. इसे बनाने के लिए आप एक कप पानी में तुलसी, पुदीना और सौंफ डालकर उबाल लें और फिर छान कर पी लें. यह शरीर को ठंडक पहुंचाएगी, सिरदर्द कम करेगी और पाचन को भी हेल्दी रखेगी.

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    IPL 2026: क्रिकेट का महाकुंभ शुरू, जानें शेड्यूल, नई टीमें और बड़े बदलाव

    28/03/2026

    रामलला का ‘सूर्य अभिषेक’: जब साक्षात सूर्य देव ने चूमा प्रभु का मस्तक, अयोध्या में दिखा त्रेतायुग जैसा नजारा

    27/03/2026

    फ्यूल शॉक एब्जॉर्बर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ‘महा-कटौती’, ₹15 तक गिरे दाम; मिडिल क्लास की जेब में लौटेगी रौनक

    27/03/2026
    Don't Miss

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    Radheshyam Patel29/03/2026

    मुंबई | स्पोर्ट्स डेस्क Indian Premier League 2026 में आज का मुकाबला दो बड़ी टीमों—Mumbai…

    गरियाबंद: लाल आतंक से शांति तक का सफर, लेकिन क्या कहानी पूरी हो चुकी है?

    29/03/2026

    गरियाबंद: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    28/03/2026

    छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: जशपुर बनेगा विकास का मॉडल? ‘अंजोर-2047’ के तहत सड़कों और सिंचाई के लिए खुला खजाना…

    28/03/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    29/03/2026

    गरियाबंद: लाल आतंक से शांति तक का सफर, लेकिन क्या कहानी पूरी हो चुकी है?

    29/03/2026

    गरियाबंद: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    28/03/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.